Site iconSite icon AR Live News

ईडी ने विनायक लॉजिस्टिक्स पर कार्रवाई कर 2.67 करोड़ की संपत्ति अटैच की

ED Jaipur attached immovable properties valued at Rs 2 Crore 67 lakhs of Vinayak Logistics Director Pravesh KabraED Jaipur attached immovable properties valued at Rs 2 Crore 67 lakhs of Vinayak Logistics Director Pravesh Kabra

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रवर्तन निदेशालय जयपुर की टीम ने विनायक लॉजिस्टिक्स इंडिया, विनायक लॉजिस्टिक्स और इसके निदेशक प्रवेश काबरा पर कार्रवाई करते हुए उनकी 2.67 करोड़ रूपए की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच किया है। यह मामला विनायक लॉजिस्टिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स विनायक लॉजिस्टिक्स और उनके प्रोपराइटर निदेशक प्रवेश काबरा द्वारा भारतीय रेलवे के साथबड़े पैमाने पर की गयी धोखाधड़ी से संबंधित है, जिसमें प्रवेश काबरा ने सरकार और भारतीय रेल को करोड़ों का चूना लगाया। ED Jaipur attached immovable properties valued at Rs 2.67 Crore of Vinayak Logistics Director Pravesh Kabra

ईडी ने बताया कि यह कार्यवाई सीबीआई जयपुर द्वारा दर्ज की गई तीन एफआईआर के आधार पर शुरू की गई गहन जांच के बाद की गयी है। जांच में कंपनी के प्रोपराइटर प्रवेश काबरा की एक सोची-समझी आपराधिक साजिश का खुलासा हुआ, जिसमें आरोपी संस्थाओं ने जानबूझकर मार्बल पाउडर, वेस्ट मार्बल पाउडर और डोलोमाइट जैसी अधिक मालभाड़े वाली वस्तुओं को फिटकरी पाउडर और पुट्टी जैसी कम मालभाड़े वाली वस्तुओं के रूप में गलत तरीके से घोषित किया, जिसका एकमात्र मकसद अवैध रूप से मालभाड़े की देनदारी को कम करना था। इससे आरोपियों ने बड़े स्तर पर रेलवे मालभाड़ा किराए और जीएसटी की चोरी की और रेलवे एवं सरकार को करोड़ों रूपए की राजस्व हानि पहुंचायी।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी संस्थाओं ने लंबे समय तक धोखाधड़ी से मालभाड़ा बुकिंग रिकॉर्ड में हेरफेर किया और अवैध रूप से रियायती मालभाड़ा दरों का लाभ उठाया। इस तरह प्रवेश काबरा ने सरकार को करोड़ों रूपए की राजस्व हानि पहुंचाकर 16.15 करोड़ की अपराध की आय अर्जित की। यह अवैध कमाई प्रवेश काबरा के व्यक्तिगत बैंक खातों में ट्रांसफर की गयी। अस्थायी रूप से अटैच की गई संपत्तियों में गुरुग्राम में स्थित एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत और एक अन्य व्यावसायिक संपत्ति शामिल है, जिसका कुल मूल्य 2.67 करोड़ रुपये है। अवैध कमाई की लॉन्ड्रिंग में शामिल और संपत्तियों और अतिरिक्त व्यक्तियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version