Site iconSite icon AR Live News

जिला उद्योग केंद्र में ऋण योजनाओं की जानकारी के लिए 8 जनवरी को शिविर

Margin money and Interest Subsidy Loans for startup camp on January 8th at Jila Udyog Kendra UdaiprMargin money and Interest Subsidy Loans for startup camp on January 8th at Jila Udyog Kendra Udaipr

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य में रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय संस्थान के माध्यम से मार्जिन मनी एवं ब्याज अनुदान युक्त ऋण उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से विभाग की दो ऋण योजनाएं यथा डॉ भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना और विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना की विस्तृत जानकारी देने के लिए 8 जनवरी को सुबह 11 बजे से जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र परिसर, उदयपुर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला उद्योग एवं वाणिज्यिक केंद्र के महाप्रबंधक शैलेंद्र शर्मा ने आमजन से शिविर में पहुंच कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा लाभान्वित होने की अपील की है। Margin Money & Interest Subsidy Loans for startup or business extension camp on January 8th at Jila Udyog Kendra Udaipur

डॉ, भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना : उक्त योजनान्तर्गत उद्योग, सर्विस एवं ट्रेडिंग पर बैंक के माध्यम से अधिकतम 10 करोड़ रूपए ऋण का प्रावधान है। उक्त योजना में केवल राजस्थान के मूल निवासी तथा अनुसूचित जाति जनजाति के वर्ग के व्यक्ति ही आवेदन कर सकते है। उक्त योजना में परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम 25 लाख रूपए मार्जिन मनी का प्रावधान है और देय ऋण पर ब्याज का 9 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान का लाभ देय होगा। आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेज- जन आधार, आधार कार्ड की प्रति, परियोजना रिपोर्ट, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र इत्यादि।

विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना : 18 से 45 वर्ष के राजस्थान के मूल निवासी युवाओं हेतु उद्योग एवं सर्विस (नवीनविस्तार हेतु) एक्टिविटी पर ही बैंक के माध्यम से अधिकतम 02 करोड़ रूपए ऋण का प्रावधान है। उक्त योजना में ऋण का 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम 5 लाख रूपए मार्जिन मनी का प्रावधान है तथा 8 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान का लाभ देय होगा। आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेज – आधार कार्ड की प्रति, परियोजना रिपोर्ट, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र एवं गत 5 वर्ष में केन्द्र राज्य सरकार की किसी भी योजना में केपिटल अनुदान अथवा ब्याज अनुदान का लाभ नहीं लेने का शपथ पत्र इत्यादि।

इच्छुक अभ्यर्थी दोनों ही योजनाओं के आवेदन पत्र एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन कर सकते हैं। कोई भी अभ्यर्थी इन योजनाओं में आवेदन कर स्वयं का उद्यम स्थापित करने अथवा अपने उद्यम का विस्तार करने के लिए इच्छुक है तथा योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने 8 जनवरी सुबह 11 बजे जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र परिसर में आयोजित शिविर में भाग ले सकते हैं। शिविर में राज्य सरकार की नवीन पॉलिसियों यथा- एमएसएमई पॉलिसी, एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी, ओडीओपी पॉलिस इत्यादि की भी जानकारी प्रदान की जाएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version