Site iconSite icon AR Live News

धोखाधड़ी की कमाई से बनाया मकान उदयपुर पुलिस ने किया कुर्क

udaipur police seized accused house built with income of proceeds of crime fraududaipur police seized accused house built with income of proceeds of crime fraud

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने अपराध की कमाई से बनायी गयी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की है। पुलिस ने डबोक के नाहरमगरा निवासी इन्द्रदास वैष्णव पुत्र गणेशदास वैष्णव के धूणी माता गांव में बनाए मकान को कुर्क किया है। इन्द्रदास वैष्णव ने जमीन से सोना निकालने का झांसा देकर परिवादी सत्यनारायण और उसके दोस्त से टुकड़ों-टुकड़ों में 60 लाख रूपए हड़प लिए थे। udaipur police seized accused house built with income of proceeds of crime fraud

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए अपराध की कमाई से बनी संपत्तियों पर कार्रवाई होना भी जरूरी है। क्यों कि इससे अपराधी को यह एहसास हो जाता है कि धोखाधड़ी या कोई अपराध करने पर सिर्फ मुकदमा, गिरफ्तारी या सिर्फ जेल ही नहीं होगी, बल्कि आरोपी की अपराध की कमाई से बनायी संपत्ति भी कुर्क होगी।

थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि 6 महीने पहले भीलवाड़ा निवासी सत्यनारायण सुथार ने थाने में एफआईआर दर्ज करवायी थी, जिसमें बताया था कि वह 2024 में उसके दोस्त राहुल के साथ उदयपुर घूमने आया था। बलीचा, अहमदाबाद बाईपास पर उनकी इन्द्रदास वैष्णव नाम का व्यक्ति से मुलाकात हुई। इन्द्रदास ने प्रार्थी को भरोसा दिलाया कि उसके पास जमीन में गढा हुआ सोना बताने की शक्तियां है। लेकिन जमीन में गढ़ा सोना पता करने के लिए पूजा-पाठ सहित कई खर्चे होंगे।

प्रार्थी और उसके दोस्त ने इन्द्रदास के बताए अनुसार पूजा-पाठ की, इन्द्रदास ने जमीन में गढ़ा सोना बताने का झांसा देकर प्रार्थी और उसके दोस्त से टुकड़ों-टुकड़ों में 60 लाख रूपए और करीब 30.50 ग्राम सोना हड़प लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की। मामले में आरोपी इन्द्रदास वैष्णव को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी द्वारा उसके धुणी माता गांव, डबोक में बनवाए गए नए मकान को न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश कर धारा 107 बीएनएसएस के अन्तर्गत कुर्क करने की कार्यवाही की है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला के नेतृत्व में एसआई अर्जुन लाल और कांस्टेबल जसवंत सिंह की मुख्य भूमिका रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version