Site iconSite icon AR Live News

जैसलमेर में हुई मावठ की पहली बारिश: राजस्थान में बदला मौसम

Udaipur weather in decemberUdaipur weather in december

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुरूप राजस्थान के कई भागों में साल के आखिरी दिन मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। उदयपुर में भी आज सुबह से ही बादलों की मौजूदगी नजर आ रही है। इधर जैसलमेर में इस सीजन की पहली मावठ की बारिश से ठंड का असर तेज हो गया है। rain in jaisalmer rajasthan

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान मेंं कुछ जगह बूंदाबांदी हुई। राज्य में कहीं कहीं हल्की कोहरा भी छाया रहा। इधर पर्यटन नगरी जैसलमेर में आज अलसुबह मावठ की बारिश होने से ठंड का असर बढ़ गया है। सर्द हवाओं का पर्यटकों की दिन चर्या पर भी असर नजर आ रहा है। किसानों को इस मावठ से काफी उम्मीद है। rain in jaisalmer rajasthan

मौसम विभाग के अनुसार आज 31 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर,जोधपुर,अजमेर संभाग व शेखावटी क्षेत्र के जिलों में कुछ भागों में गरज के साथ हल्की बारिश मावठ होने की संभावना है। पूर्वानुमान अनुसार 1 जनवरी को बीकानेर, जोधपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इधर उदयपुर में भी मौसम में थोड़ा बदलाव नजर आ रहा है। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में बादलों की मौजूदगी बनी हुई है। उदयपुर में भी सुबह शाम ठंड का असर तेज हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 3 व 4 जनवरी को शेखावटी क्षेत्र में शीतलहर की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। राज्य में 1 से 3 जनवरी को घना कोहरा व कहीं कहीं कोहरा दर्ज होने की संभावना है। बीती रात प्रदेश के करौली में न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। उदयपुर में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version