Site iconSite icon AR Live News

सांसद रावत और रोत ऐसे झगड़े कि अखाड़ा बन गई जिला स्तरीय बैठक

BJP MP Mannalal Rawat and BAP MP Rajkumar Rot clashed in DISHA meetingBJP MP Mannalal Rawat and BAP MP Rajkumar Rot clashed in DISHA meeting

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर सोमवार को हुई दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक के दौरान ही उदयपुर से भाजपा सांसद मन्नालाल रावत और बांसवाड़ा से भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी)के सांसद राजकुमार रोत उलझ गए। सांसद रावत और बीएपी के विधायक के बीच भी जोरदार बहस हुई। जिला स्तरीय बैठक में अचानक बखेड़ा होने से हर कोई दंग रह गया। BJP MP Mannalal Rawat and BAP MP Rajkumar Rot clashed in DISHA meeting

वीडियों में देखे कैसे उलझे सांसद रावत और रोत

जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह की मौजूदगी में जिला परिषद के सभागार में दिशा की बैठक शुरू ही हुई थी कि बांसवाड़ा से बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने बैठक एजेंडे से अलग हटकर राज्य सरकार से जु़ड़े विषय रखना शुरू कर दिया। उदयपुर से भाजपा सांसद मन्नालाल रावत ने एजेंडे के अनुसार दिशा की बैठक करने का तर्क देकर केंद्र की योजनाओं पर बोलना शुरू कर दिया। रोत का कहना था कि बैठक में वे जनता की बात तो रखेंगे ही दूसरी तरफ रावत ने तर्क दिया कि बैठक का जो एजेंडा है उसी अनुरूप चर्चा होगी। इसी बात को लेकर दोनों सांसदों में पहले तर्क वितर्क शुरू हुआ और कुछ ही पल में दोनों के बीच तू तू मैं मैं की नौबत आ गई। BJP MP Mannalal Rawat and BAP MP Rajkumar Rot clashed in DISHA meeting

तू तू मैं मैं और तू तड़ाक बहस होने से हर कोई सन्न रह गया

जिला स्तरीय बैठक में दो सांसदों के बीच तू तू मैं मैं और तू तड़ाक बहस होने से हर कोई सन्न रह गया। बैठक के दौरान आसपुर से बीएपी विधायक उमेश डामोर और उदयपुर के भाजपा सांसद मन्नालाल रावत के बीच भी तू तू मैं मैं हो गई। बीएपी विधायक ने भाजपा सांसद रावत से कहा कि लड़ाई करनी हो तो बाहर आ जाना, मैदान में आओ खुलकर। इससे मामला और गरमा गया। सांसद ने कहा ऐसे धमकी देने से काम नहीं चलेगा। सांसद ने कलेक्टर अंकित कुमार से कहा कि यह क्या व्यवस्था है। काफी देर बाद माहौल शांत हुआ और बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ सकी।

सांसद रावत और रोत के बीच आए दिन आरोप प्रत्यारोप और विरोधाभास की बयानबाजी होना आम बात हो चुकी हैए लेकिन जिला स्तरीय बैठक में पास ही की कुर्सी पर बैठे हुए दोनों सांसदों के बीच ऐसे तनातनी का घटनाक्रम पहली बार देखने को मिला है। बैठक में सांसद रावत और बीएपी के विधायक के बीच भी तू तू मैं मैं हो गई। जनप्रतिनिधियों के बीच खुलकर हुए आमने सामने के इस टकराव को लेकर कोई चटकारे ले रहा है तो कोई इस प्रकार की स्थिति को लोकतंत्र के लिए चिंतनीय बता रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version