जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जयपुर ने विशेष न्यायालय (पीएमएलए) के समक्ष प्रिया होम स्टडी प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशकों/पूर्व निदेशकों महेश कुमार, सत्य प्रकाश और सोमबीर पूनिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के चलते अभियोजन शिकायत (पीसी) दायर की है। jaipur ED filed Prosecution Complaint against Preeya Home Study Private Limited and Directors
ईडी ने राजस्थान और हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज की गई 59 FIR के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें आरोप लगाया गया था कि प्रिया होम स्टडी और इसके पदाधिकारियों द्वारा ऑनलाइन कंप्यूटर शिक्षा की आड़ में MLM टाइप स्कीम चलाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की गयी। ये भ्रामक विज्ञापनों, सेमिनारों “Earn While You Learn” जैसे प्रोग्राम कर लोगों को भरोसा दिलाते कि निवेश करने पर अप्रत्याशित रिटर्न प्राप्त होगा। लोगों को जुड़ने के लिए सदस्यता शुल्क 5800 रूपए से लेकर 11800 रूपए तक जमा करने के लिए कहा जाता।
70 करोड़ रूपए की मनी लॉन्ड्रिग
ईडी जांच में पता चला कि यह कंपनी 2002 में एक शिक्षा कंपनी के रूप में पंजीकृत हुई थी। लेकिन शिक्षा कंपनी की आड़ में इसका वास्तव में बड़े पैमाने पर मनी सर्कुलेशन स्कीम चलाने के लिए उपयोग किया गया। विस्तृत वित्तीय जांच, जिसमें बैंक खातों की जांच, आरोपी व्यक्तियों और शिकायतकर्ताओं के बयान शामिल हैं, से पता चला कि अपराध की अवधि के दौरान कई राज्यों में लाखों निवेशकों से पैसा इकट्ठा किया गया था, जिसमें से आरोपियों ने धोखाधड़ी कर करीब 70 करोड़ रूपए की बड़ी राशि मनी लॉन्ड्रिग की।
आगे की जांच में यह स्थापित हुआ कि अपराध की आय का उपयोग कंपनी और इसके प्रमुख प्रमोटरों, निदेशकों के परिवार के सदस्यों के नाम पर कई अचल संपत्तियों को खरीदने में किया गया। ईडी ने एक अनंतिम कुर्की आदेश के माध्यम से 3.06 करोड़ रुपये मूल्य की विभिन्न संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क की है, अग्रिम अनुसंधान जारी है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

