Site iconSite icon AR Live News

अरावली बचाने उदयपुर में कलेक्ट्री के बाहर हुआ प्रदर्शन

save Aravalli hills Protest in Udaipursave Aravalli hills Protest in Udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अरावली पर्वतमाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश आने के बाद देश के कई भागों में विरोध तेज हो गया है। सबसे ज्यादा विरोध और आक्रोश मेवाड़ सहित राजस्थान में देखने को मिल रहा है। सोमवार को उदयपुर में जिला कलेक्ट्री बाहर उग्र प्रदर्शन हुआ। इसमें कांग्रेस सहित कई संगठनों, समाजों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। यहां लोगों ने गिरफ्तारियां भी दी। save Aravalli hills Protest in Udaipur

सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश से संकट में आयी अरावली की पहाड़ियों को बचाने आज उदयपुर में बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी कलेक्ट्री बाहर एकत्र हुए। इसमें कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी शामिल थे। इन लोगों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और अरावली संरक्षण के लिए आवाज उठायी। इन लोगों का कहना था कि अरावली केवल पहाड़ियां नहीं है बल्कि अरावली एक जीवन रेखा है। इसको नष्ट किया गया तो मानव जीवन अपने आप ही नष्ट हो जाएगा। अरावली की जो नई परिभाषा तय की गई है वह न्यायौचित नहीं है। सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में पुनर्विचार करना चाहिए। save Aravalli hills Protest in Udaipur

अरावली को बचाने के संदेश वाली हाथों में तख्तियां लिए अरावली को बचाने के लिए प्रदर्शन करने वालों की कलेक्ट्री के बाहर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ कई बार नोक झोंक और बहस भी हुई। बाद में कई लोगों ने गिरफ्तारियां भी दी। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि अरावली को बचाने आंदोलन जारी रहेगा। यह कोई सामान्य मुद्दा नहीं है,अरावली की नई परिभाषा तय होने से हर कोई आहत और चिंतिंत है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version