उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र के घनी आबादी क्षेत्र कृष्णपुरा में गुरूवार सुबह पैंथर की उछल-कूद और मौजूदगी ने लोगों को दहशत से भर दिया। पैंथर कृष्णपुरा की गलियों में घरों में घुसता दिखायी दिया, वहीं क्षेत्र के लोगों ने दहशत में खुद को घरों और कमरों में बंद कर लिया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं। udaipur: panther enter in houses in residential colony krishnapura bhupalpura in udaipur city वीडियो पर क्लिक कर देखें पैंथर की कॉलोनी में उछलकूद और रेस्क्यू:-
पैंथर को लोकेट करने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब दो-दो से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम घर में घुसे पैंथर को लोकेट कर सकी, इसके बाद पैंथर को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया गया। संभावना है कि पैंथर कृष्णपुरा के पास से गुजर रही आयड़ नदी के सहारे-सहारे वहां तक पहुंचा होगा। रेंजर सीताराम ने बताया कि पैंथर को कॉलोनी मे आने की सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी थी। घर के अंदर घुसे पैंथर को लोकेट कर टीम ने ट्रेंकुलाइज कर उसे रेस्क्यू कर लिया है।
दहशत में बीते से पांच घंटे, बालकनी से लोगों ने बनाए वीडियो
भूपालपुरा थाना क्षेत्र के कृष्णपुरा गली नंबर 3 में गुरूवार सुबह करीब 9-10 बजे लोगों ने पैंथर देखा तो क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। पैंथर कॉलोनी में घुमता हुआ और घरों के मेन दरवाजों से छलांग लगाता हुआ, घरों के अंदर घुसता हुआ नजर आयां। आस-पास लोगों ने घर के खिड़की, दरवाजे बंद कर खुद को घरों में सुरक्षित करने का प्रयास किया, तो वहीं कुछ लोग फ्रर्स्ट फ्लोर और सैकंड फ्लोर की बालकनी से वीडियो रिकॉर्ड करते हुए दिखायी दिए। दोपहर करीब ढाई बजे पैंथर रेस्क्यू किया जा सका। ऐसे में चार से पांच घंटे क्षेत्र के लोगों में पैंथर की दहशत रही।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पैंथर की इनती घनी आबादी वाले क्षेत्र में आना सभी के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक है। इन गलियों से अक्सर लोग पैदल या बाइक से गुजरते हैं। बच्चे भी यहीं खेलते हैं। ऐसे में पैंथर कभी भी हमला कर सकता है। पैंथर ज्यादा भीड़ देखकर घबराहट में हमलावर हो जाता है, ऐसे में मौके पर मय जाब्ता मौजूद पुलिस अधिकारी भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

