Site iconSite icon AR Live News

स्कूलों में बच्चों को बांटे स्वेटर और स्टेशनरी: दिन में पैंथर आते वहां भी पहुंची राजस्थान समाज सेवा संस्थान की टीम

rajasthan samaj seva sansthan udaipur sweater distribution in Government School udaipurrajasthan samaj seva sansthan udaipur sweater distribution in Government School udaipur

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा सेवा मन से अभियान के तहत दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के दो और सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्वेटर, ऊनी टोपी वितरित की गई। बच्चों को स्टेशनरी और जरूरमंत लोगों को कंबल भी बांटे गए। संस्थान द्वारा इस सीजन में बच्चों को 500 से अधिक स्वेटर और ऊनी टोपी बांटे जा चुके है। rajasthan samaj seva sansthan udaipur sweater distribution

संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उदयपुर से 65 किलोमीटर दूर सायरा क्षेत्र के कुंडलावास पंचायत में राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरकाजी का भवन जर्जर स्थिति में है। प्रशासनिक पाबंदी के चलते बच्चों को क्लास रूम की बजाय बाहर खुले में बैठाया जा रहा है। तेज सर्दी में बच्चे ठिठुरते हुए पढ़ाई करने मजबूर थे। संस्थान उपाध्यक्ष मंजूलता ने बताया कि बच्चों की परेशानी की जानकारी मिलने पर संस्थान द्वारा सभी बच्चों को स्वेटर और ऊनी टोपी वितरित की गई। स्कूल प्रधानाध्यापक मांगीलाल कुम्हार ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की। rajasthan samaj seva sansthan udaipur sweater distribution

राजस्थान समाज सेवा संस्थान की सचिव लकी जैन ने बताया कि शहर से करीब 33 किलोमीटर दूर घाटा का भीलवाड़ा (भूताला) में भी बच्चों को स्वेटर व ऊनी टोपी के साथ ही स्टेशनरी वितरित की गई। इस दौरान चिरंजीव शर्मा व रवींद्र त्रिपाठी भी मौजूद थे। यह स्कूल पहाड़ियों के बीच में है और इस क्षेत्र में दिन के समय भी कई बार पैंथर का मूवमेंट रहता है।

प्रधानाध्यापक पिस्ता ने बताया कि इस क्षेत्र में दिन के समय भी कई बार पैंथर का मूवमेंट रहता है। कुछ समय पहले ही टू व्हीलर से स्कूल आते समय उनको रोड किनारे पैंथर नजर आ गया जो कि शिकार के बाद बकरी को खा रहा था। गाड़ी की आवाज सुनते ही पैंथर झाड़ियों में भाग गया। राजस्थान समाज सेवा संस्थान ने ऐसे क्षेत्र के स्कूली बच्चों की सूध ली जो सराहनीय है। संस्थान द्वारा यहां जरूरतमंद लोगों को कंबल भी बांटे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version