ट्रक की टक्कर और पत्थर गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कारों से घायलों को बमुश्किल निकाला जा सका
उदयपुर/गोगुंदा(एआर लाइव न्यूज़)। उदयपुर में गोगुंदा थाना क्षेत्र के उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पीर बावजी के पास ढलान पर रविवार शाम भीषण हादसा हुआ, हादसे में 2 कार सवार 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3 गम्भीर घायल हैं। एक ब्रेजा कार सवार मृतक तीन लोग गुजरात की सांसद गनीबेन ठाकोर के करीबी रिश्तेदार या परिवार से बताये जा रहे हैं, ये उज्जैन दर्शन करने जा रहे थे, जबकि फॉर्च्यूनर सवार एक महिला की मौत हुई है। accident on udaipur pindwara highway
जानकरी के अनुसार पत्थरों के बड़े बड़े ब्लॉक से लदा ट्रक सड़क निर्माण के कारण हुए गढ्ढो के कारण ढलान पर अनियंत्रित हुआ, ट्रक आगे चल रहे ट्रेलर से टकराया, इसके बाद ट्रक के पीछे आ रही फॉर्च्यूनर सहित तीन कारें भी उससे टकराती चली गईं। बेकाबू ट्रक से पत्थरों के ब्लॉक गिरते चले गए, एक ब्लॉक पीछे चल रही फॉर्च्यूनर पर गिरा, एक ब्लॉक ब्रेजा कार पर गिरा, इस कार से पीछे आ रहा एक ट्रक भी भिड़ गया, इससे ये दोनों कार बुरी तरह पिचक कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी, हादसे में तीन ट्रक, ट्रेलर और 3 कारे कुल 6 वाहन आपस मे टकराये हैं। वीडियो पर क्लिक कर देखें हादसे की भयाभयता:-
अफरा तफरी मची, कार में फंसे घायलों को बमुश्किल निकाला जा सका
हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहां से गुजर रहे पूर्व उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली ने जब हादसा देखा तो तत्काल पुलिस अधिकारियों और आपातकालीन सेवाओ को फोन किया और लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। टक्कर से गाड़ियां इस कदर क्षतिग्रस्त हुई कि कारों में फंसे घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद हाईवे पर 5 किलोमीटर लम्बा जाम लग गया।
NHAI के अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग
स्थानीय लोगों ने सड़क ठेकेदार की लापरवाही को हादसे का कारण बताया। पूर्व उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली ने बताया कि हादसों की रोकथाम के लिए 99 करोड़ का बजट सरकार ने पास किया है, ताकि तकनीकी खामी दूर की जा सके। यह हादसा एनएचएआई के सड़क निर्माण ठेकेदार की लापरवाही से हुआ है, ऐसे में उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों से बात की है।
मृतकों की शिनाख्तगी के प्रयास कर रहे
थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया- हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है। घटना स्थल पर गाड़ियों में फंसे लोगों को बहुत मुश्किल से निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जबकि मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा कर शिनाख्तगी के प्रयास कर रहे हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

