Site iconSite icon AR Live News

सरकारी स्कूल के बच्चों के अभिनय ने जीता दिल: अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला बने प्रेरणा का केंद्र

udaipur government school students present google kar le re drama with the presence of shubhanshu shuklaudaipur government school students present google kar le re drama with the presence of shubhanshu shukla

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विद्या भवन स्कूल के मुक्ताकाशी रंगमंच पर शनिवार शाम सरकारी स्कूल के बच्चों ने गूगल कर ले रे नाटक का मंचन कर अपने अभिनय से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में हाल ही अंतरिक्ष से लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्वयं मंच पर उनके साथ खड़े दिखाई दिए, तो पूरा परिसर तालियों और भावनाओं से गूंज उठा। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केलरमानी की मौजूदगी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वरड़ा के विद्यार्थियों ने इस नाटक का मंचन किया। udaipur government school students present google kar le re drama with the presence of shubhanshu shukla

कहानीवाला रजत द्वारा लिखित इस नाटक गूगल कर ले रे में गांव के एक सरकारी स्कूल के बच्चों को उनके शिक्षक द्वारा बिना गूगल की सहायता से तीन पहेलियों को हल करने का टास्क दिया जाता है। स्कूल के बच्चे गोपू, पुनम और टीकू इन पहेलियों का हल खोजने के लिए स्कूल लाइब्रेरी के बाद पत्रकार के पास जाते हैं परंतु उन्हें सफलता नहीं मिलती है। इसके बाद दो आर्किटेक्ट से दो पहेलियों का हल खोजने के बाद, उन्हें तीसरी पहेली का जवाब मिलता है अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टेन शुभांशु शुक्ला के पास। बच्चों के अभिनय से प्रसन्न हुए शुभांश शुक्ला खुद नाट्य मंचन के दौरान मंच जाते हैं और बच्चों को उनकी तीसरी पहेली का जवाब देते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने बच्चों के कई सवालों का जवाब दिया और कहा कि ब्रह्मांड बड़ा है, लेकिन उससे भी बड़ी हमारी सोच और जिज्ञासा होनी चाहिए। अगर जिज्ञासा जीवित है, तो रास्ते अपने आप बनते जाते हैं। कार्यक्रम के आरंभ में क्रिएटिव सर्किल के सुनील एस. लड्ढा, डॉ. कमलेश शर्मा, हेमंत जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। 

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version