Site iconSite icon AR Live News

पीएमसीएच में यूरेथ्रोप्लास्टी पर लाइव वर्कशॉप हुई: उन्नत सर्जिकल तकनीकों पर मिला प्रशिक्षण

pacific medical college and hospital live workshop on urethroplastypacific medical college and hospital live workshop on urethroplasty

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) उदयपुर के यूरोलॉजी विभाग की ओर यूरेथ्रोप्लास्टी विषय पर एक दिवसीय लाइव वर्कशॉप का आयोजन किया गया। आधुनिक यूरोलॉजी की जटिल सर्जरी तकनीकों पर आधारित इस कार्यक्रम में संभाग के विभिन्न हिस्सों से आए यूरोलॉजिस्ट और पीजी स्टूडेंट्स ने भाग लिया। वर्कशॉप की शुरूआत पीएमसीएच के ओटी कॉम्प्लेक्स में हुई। इस वर्कशॉप की विशेषता यह रही कि इसमें दुनिया भर में प्रचलित नवीनतम रीकंस्ट्रक्टिव यूरोलॉजी तकनीकों को लाइव डेमो के माध्यम से दिखाया गया।

कार्यक्रम में गेस्ट फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किए गए यूरोकुल हॉस्पिटलए, पुणे के प्रख्यात रीकंस्ट्रक्टिव यूरोलॉजिस्ट डॉ पंकज जोशी ने यूरेथ्रल स्ट्रिक्चर, जटिल यूरेथ्रल इंजरीज और उनके उपचार में उपयोग होने वाली विभिन्न सर्जिकल पद्धतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने ओपन यूरेथ्रोप्लास्टी, सब्स्टीट्यूशन यूरेथ्रोप्लास्टी, ऑरलक म्यूकोसा ग्राफ्ट तकनीक, पोस्ट-ट्रॉमैटिक स्ट्रिक्चर मैनेजमेंट जैसी अत्याधुनिक प्रक्रियाओं का लाइव प्रदर्शन किया। डॉ जोशी ने ऑपरेशन के प्रत्येक चरण में एनाटॉमिकल समझ, सटीक कटिंग.एप्रोच और ग्राफ्टिंग के महत्व पर विशेष जोर दिया।

वर्कशॉप के आयोजन सचिव एवं उदयपुर यूरोलॉजिकल सोसाइटी सचिव डॉ. हनुवंत सिंह राठौड, डॉ. क्षितिज रांका, डॉ. हार्दिक पटेल एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पेसिफिक हॉस्पिटल के चेयरमेन राहुल अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल चिकित्सकों के कौशल को मजबूत करता है, बल्कि पीएमसीएच के शैक्षणिक उत्कृष्टता के स्तर को भी एक नई ऊँचाई प्रदान करता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version