Site iconSite icon AR Live News

आंध्रप्रदेश: घाटी में गिरी बस, 9 यात्रियों की मौत, 35 घायल

Andhra Pradesh bus accident nine passengers died Bus falls off road 35 injuredAndhra Pradesh bus accident nine passengers died Bus falls off road 35 injured

आंध्र प्रदेश,(एआर लाइव न्यूज)। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले में चिंतूर-मारेदुमिल्ली घाट रोड के राजुगरिमेट्टा मोड़ पर शुक्रवार को हुए बस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 35 यात्री घायल हैं। चित्तूर जिले के सभी लोग राम मंदिर दर्शन के लिए तेलंगाना गए थे। दर्शन कर मारेदुमिल्ली होते हुए अन्नावरम के लिए निकले, तभी चिंतूर-मारेदुमिल्ली घाट रोड के राजुगरिमेट्टा मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर घाटी में गिर गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। Andhra Pradesh: Bus falls off road, 9 passengers killed, 35 injured

पुलिस ने बताया कि बस जब अल्लूरी जिले में चिंतूर-मारेदुमिल्ली घाट रोड के राजुगरिमेट्टा मोड़ पर पहुंची, तो उसका कंट्रोल खो गया और वह घाटी में गिर गई। इस एक्सीडेंट में कुल 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि बस चालक और 35 यात्री घायल हैं, जिनमें कुछ यात्रियों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग आंध्रप्रदेश के चित्तूर के रहने वाले थे।

हादसे की जानकारी मिलने पर आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पर पोस्ट कर लिखा है कि चित्तूर जिले के अल्लूरी सीताराम राजू के पास यात्रियों को ले जा रही एक प्राइवेट बस हादसे पर दुख व्यक्त करता हूं। अधिकारियों से बात की है और घायलों को बेहतर मेडिकल मदद दिलाने के लिए के निर्देश दिए हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version