Site iconSite icon AR Live News

फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

udaipur police present Film director Vikram Bhatt and his wife in court sent on 7-day PC in fraud caseudaipur police present Film director Vikram Bhatt and his wife in court sent on 7-day PC in fraud case

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। इंदिरा आईवीएफ और इंदिरा एंटरटेनमेंट के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया के साथ फिल्म बनाने के नाम पर हुई 30 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी के आरोप में मुंबई से गिरफ्तार किए गए बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को उदयपुर पुलिस ने मंगलवार दोपहर उदयपुर की कोर्ट में पेश किया। जांच अधिकारी डीएसपी छगन राजपुरोहित ने अग्रिम अनुसंधान के लिए 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी। कोर्ट ने पुलिस द्वारा प्रस्तुत तथ्यों और तर्कों के आधार पर विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट को 7 दिन के पुलिस कस्टडी (PC) पर भेज दिया है। udaipur police present Film director Vikram Bhatt and his wife in court sent on 7-day police remand

डीएसपी छगन राजपुरोहित का कहना है कि मामले में अग्रिम अनुसंधान के लिए अब तक सामने आए साक्ष्यों से संबंधित विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट से पूछताछ की जानी है, ऐसे में पुलिस कस्टडी पर लिया गया हैं।

विक्रम भट्ट के वकील जयकृष्ण दवे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमने न्यायालय में अपना पक्ष रखा है कि हम न्यायालय और पुलिस को पूरी तरह को-ऑपरेट कर रहे हैं। हमें कुछ भी छुपाने की जरूरत नहीं है। जो हिसाब-किताब है, सब कागजों में हैं, किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा मिसअंडरस्टेंडिंग पैदा की गयी है, जो मिसअंडरस्टेंडिंग खत्म होते ही मामला वैसे ही सॉल्व हो जाएगा। मेरे मुवक्किल ने कोई क्रिमिनल ऑफेंस नहीं किया है, वह एक स्टेबलिश्ड फिल्मकार है, कोई राह चलता आदमी नहीं है कि ठगी का काम करे, दो फिल्में तो बनाई भी हैं। सारा मामला अकाउंट्स का है। जैसे ही अकाउंट्स सैटल हो जाएगा, फरियादी अजय मुर्डिया के गलतफहमी भी दूर हो जाएगी।

वकील जयकृष्ण दवे ने बताया कि फरियादी (अजय मुर्डिया) को अकाउंट्स सैटलमेंट के संबंध में मिसअंडरस्टेंडिंग हुई है। जो खर्चा हुआ है, वह वास्तविक खर्च हुआ है या नहीं, फरियादी को यही डाउट है। जब फिल्म बनती है तो कई ओवर हेड खर्च भी होते हैं, जो सोचा जाता है, कई बार उससे ज्यादा खर्चा हो जाता है। इन्हीं सबको को लेकर फरियादी (अजय मुर्डिया) को गलतफहमी हो गयी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version