Site iconSite icon AR Live News

नानी और दोहिते की हत्या, वृद्धा के पैर काटकर चांदी के कड़े लूटे, दामाद पर संदेह

double murder for loot in salumbar old women and her daughters son murder for loot, Son-in-law suspected in semari salumbardouble murder for loot in salumbar old women and her daughters son murder for loot, Son-in-law suspected in semari salumbar

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सलूंबर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में घोड़ासर जात फला गांव में शुक्रवार रात 11.30 बजे घर के बरामदे (आंगन) में सो रही वृद्धा गोरी (60) पत्नी धना मीणा और उसके दोहिते धनकावाडा निवासी सुरेश (5) पुत्र रमेश मीणा की हत्या कर दी गयी। बदमाश महिला के पैर काट कर चांदी के कड़े लूट ले गए। वारदात के समय परिवार सत्संग में गया हुआ था। चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तब वारदात का पता चला। तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। double murder for loot : old women and her daughters son murder for loot, Son-in-law suspected in semari salumbar

सूचना पर एडि.एसपी रतन चावला, डीएसपी चांदमल, थानाधिकारी गोपालकृष्ण मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉयड बुलाया गया, साथ ही एफएसएल टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य के सैंपल कलेक्ट किए। मृतका के परिजनों ने हत्या का संदेह दामाद गंगाराम (बड़ी बेटी के पति) पर जताया है, जो कि फरार है।

प्रथमदृष्ट्या पुलिस मान रही है कि बदमाशों ने लूट की नियत से हत्या की होती तो घर के कमरों में रखा सामान भी लूटने का प्रयास किया होता, लेकिन बदमाशों ने घर में सामान को हाथ नहीं लगाया है। महिला के पैर काटकर कड़े ही लूटे गए हैं, संभावना है कि वारदात में आरोपी पर संदेह न जाए, इसलिए वारदात को लूट की नियत से हत्या का दिखाने का प्रयास किया गया हो।

पुलिस ने बताया कि घोड़ासर जात फला गांव निवासी गोरी (60) पत्नी धना मीणा और उसका दोहिता धनकावाडा निवासी सुरेश (5) पुत्र रमेश मीणा की हत्या हुई है। शुक्रवार रात परिवार सत्संग में गया हुआ था। रात करीब 11.30 बजे गोरी, दोहिते के साथ बरामदे (आंगन) में सो रही थी। तभी घर में घुसे अज्ञात बदमाश ने धारदार हथियार से वार कर गोरी और 5 वर्षीय सुरेश की हत्या कर दी। इसके बाद वृद्धा गोरी के पैर के टुकड़े-टुकड़े कर चांदी के कड़े लूट ले गए। 5 वर्षीय सुरेश कुछ दिन पहले ही नानी के घर आया था।

पुलिस ने बताया कि परिजनों ने हत्या का संदेह बड़ी बेटी के पति गंगाराम पर जताया है। मृतका की बड़ी बेटी पति गंगाराम के शराब पीकर आए दिन झगड़ों से परेशान होकर पीहर आ गयी थी। इस बात से गंगाराम उसके ससुराल वालों से नाराज चल रहा था। डीएसपी चांदमल ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ चल रही है, परिजनों ने दामाद पर संदेह जाहिर किया है। वह उसके घर से फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं, वह जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा। उससे पूछताछ के बाद आगे की कहानी का पता चल सकेगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version