Site iconSite icon AR Live News

शादी से पांच दिन पहले युवक की हादसे में मौत: शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहा था, साथी घायल

udaipur man died in car accident five days before his weddingudaipur man died in car accident five days before his wedding

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र के दरोली में गुरूवार रात कार एक्सीडेंट में मावली निवासी राहुल सिंह सारंगदेवोत की मौत हो गयी, जबकि उनके साथी लक्ष्मण सिंह घायल हैं। प्रेम सिंह की पांच दिन बाद ही शादी होने वाली थी और उसी के कार्ड बांटने वे भींडर गए थे। भींडर से लौटते कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। राहुल सिंह श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के मावली ब्लॉक अध्यक्ष भी थे। udaipur man died in car accident five days before his wedding, he was returning home after distributing his wedding cards

डबोक थाने के एएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि हादसे में राहुल सिंह सारंगदेवोत 25 पुत्र प्रेम सिंह की मौत हुई है, वहीं लक्ष्मण सिंह घायल हैं। राहुल की 10 दिसंबर को शादी होने वाली थी। राहुल और लक्ष्मण रिश्तेदार के यहां कार्ड देने कार से भींडर गए हुए थे। दोनों गुरूवार रात करीब 9.30 बजे कार्ड देकर लौट रहे थे, तभी दारोली के पास उनकी कार के आगे कोई जानवर आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढकर सड़क के दूसरी ओर चली गयी। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी, गंभीर घायल राहुल सिंह और लक्ष्मण को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां राहुल सिंह ने हॉस्पिटल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। लक्ष्मण सिंह का हॉस्पिटल में उपचार जारी है।

पुलिस ने हादसे की सूचना जैसे ही राहुल के परिजनों को दी, घर में कोहराम मच गया। शादी की खुशियों का माहौल चंद सैकंड में ही मातम में तब्दील हो गया। राहुल श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के मावली ब्लॉक अध्यक्ष भी थे। उनकी मौत की खबर जैसे ही कस्बे में फैली बड़ी संख्या में लोग उनके यहां पहुंच गए। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version