Site iconSite icon AR Live News

इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारणों की जांच कराएगी सरकार: एफडीटीएल आदेशों को स्थगित किया

ministry orders high level probe in to IndiGo flight cancellations FDTL orders on holdministry orders high level probe in to IndiGo flight cancellations FDTL orders on hold

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। इंडिगो एयरलाइंस की दो दिनों में 550 फ्लाइट्स कैंसल होने या डिले होने को लेकर नागर विमानन मंत्रालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा इस व्यवधान को दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाए जा रहे हैं। डीजीसीए के उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) आदेशों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। ministry orders high level probe in to IndiGo flight cancellations FDTL orders on hold

इसके अलावा सामान्य विमान सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने और यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए कई परिचालन उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के तत्काल कार्यान्वयन के आधार पर हमें उम्मीद है कि कल तक उड़ान कार्यक्रम स्थिर होने लगेंगे और सामान्य हो जाएँगे। हमारा अनुमान है कि अगले तीन दिनों में सेवाओं की पूर्ण बहाली हो जाएगी।

नागर विमानन मंत्री श्री राम मोहन नायडू ने कहा हमारा अनुमान है कि अगले तीन दिनों में सेवाओं की पूर्ण बहाली हो जाएगी।इस अवधि के दौरान यात्रियों की सहायता के लिए एयरलाइनों को उन्नत ऑनलाइन सूचना प्रणालियों के माध्यम से नियमित और सटीक अपडेट प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। इससे यात्री अपने घर बैठे ही उड़ान की वास्तविक स्थिति पर नज़र रख सकें।

किसी भी उड़ान के रद्द होने की स्थिति में, एयरलाइनें यात्रियों को बिना किसी अनुरोध के स्वचालित रूप से पूरा रिफंड जारी कर देंगी। लंबी देरी के कारण फंसे यात्रियों को एयरलाइनों द्वारा सीधे होटल में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

सरकार ने इस व्यवधान की एक उच्च-स्तरीय जांच कराने का निर्णय लिया है। यह इस बात की जांच करेगी कि इंडिगो में क्या गड़बड़ हुई, जहां भी आवश्यक हो, उचित कार्रवाई के लिए जवाबदेही तय की जाएगी और भविष्य में ऐसी किसी भी व्यवधान को रोकने के लिए उपाय सुझाए जाएंगे ताकि यात्रियों को फिर से ऐसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version