Site iconSite icon AR Live News

ईडी की उदयपुर, चित्तौड़गढ़, सलूंबर में छापेमारी: जोगणिया ऑनलाइन बेटिंग एप से करोड़ों की ठगी

ED Jaipur search operation on balmukund inani for Joganiya Online Betting App in Chittorgarh, Udaipur and SalumberED Jaipur search operation on balmukund inani for Joganiya Online Betting App in Chittorgarh, Udaipur and Salumber

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जयपुर की टीम ने प्रदेश के चित्तौड़गढ़, उदयपुर और सलूंबर जिलों में जोगनिया ऑनलाइन बेटिंग ऐप के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों के तहत अलग-अलग जगहों पर सर्च ऑपरेशन किया। जांच में सामने आया कि “जोगनिया ऑनलाइन बेटिंग ऐप” के जरिए “बालमुकुंद ईनाणी और उसके साथी” गैर-कानूनी ऑनलाइन जुआ/सट्टेबाजी चला रहे हैं और क्रिकेट, फुटबॉल, कसीनो गेम्स सहित अन्य चांस-बेस्ड एक्टिविटीज के जरिए प्लेयर्स के साथ सैकड़ों करोड़ रूपए की ठगी कर चुके हैं। ED Jaipur search operation on balmukund inani for Joganiya Online Betting App in Chittorgarh, Udaipur and Salumber

ईडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालमुकुंद ईनाणी यह पूरा रैकेट दुबई में बैठकर चला रहा है। ठगी गयी करोड़ों रूपए की राशि का रोटेशन वह म्यूल बैंक अकाउंट्स के जरिए करता है और हवाला से दुबई में पैसा मंगवाकर दुबई में रियल एस्टेट प्रोपर्टीज में इनवेटमेंट कर रहा है।

जांच में खुलासा हुआ है कि ईनाणी और उसके साथी दिहाड़ी मजदूरों और नौकरीपेशा युवाओं को चांस-बेस्ड गेम्स खेलकर बड़ी रकम जीतने का लालच देकर जोगनिया ऑनलाइन बेटिंग ऐप प्लेटफॉर्म पर एनरोल करते हैं। इसके बाद चांस बेस्ड गेम्स में इनसे पैसा लगवाते हैं और शुरूआत में जीताकर थोड़ा बहुत पैसा यूजर को देते हैं और जैसे ही यूजर लालच में आकर बड़ा पैसा लगाता है उसका हारना शुरू हो जाता है। लेकिन तब तक उसे चांस-बेस्ड गेम की लत लग चुकी होती है। इस तरह बालमुकुंद इनाणी अब तक भोले-भाले प्लेयर्स से सैकड़ों करोड़ की ठगी कर चुका है।

ईडी ने सर्च ऑपरेशन में 13 लाख रुपये कैश और एक महंगी गाड़ी (जगुआर) जब्त की है। अलग-अलग बैंक अकाउंट में 47.66 लाख और एक डीमेट अकाउंट में 12.80 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। चल और अचल प्रॉपर्टी से जुड़े कई डॉक्यूमेंट, सैकड़ों म्यूल अकाउंट की डिटेल्स सहित कई सबूत और कई मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। आगे की जांच चल रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version