Site iconSite icon AR Live News

पीएमसीएच के डॉ. अतुल लुहाड़िया इंडियन चेस्ट सोसाइटी द्वारा प्रतिष्ठित फेलोशिप अवॉर्ड से सम्मानित

udaipur PMCH Dr. Atul Luhadia honored with Fellowship Award by Indian Chest Societyudaipur PMCH Dr. Atul Luhadia honored with Fellowship Award by Indian Chest Society

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर के प्रमुख टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ और इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ अतुल लुहाड़िया को टीबी एवं रेस्पिरेटरी मेडिसिन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य और महत्वपूर्ण योगदान के लिए इंडियन चेस्ट सोसाइटी (आईसीएस) द्वारा प्रतिष्ठित फ़ेलोशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जयपुर में आयोजित देश की सबसे बड़ी चेस्ट कॉन्फ्रेन्स के दौरान इंडियन चेस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ जेके समरिया और सचिव डॉ राजा धर द्वारा प्रदान किया गया।

कॉन्फ्रेन्स के दौरान डॉ लुहाड़िया ने इंडियन गाइडलाइंस ऑन मेडिकल थोरेकोस्कोपी विषय पर अपना व्याख्यान भी दिया। उन्होंने बताया कि मेडिकल थोरेकोस्कोपी एक सुरक्षित एवं प्रभावी प्रक्रिया है। यदि किसी मरीज के सीने में बार-बार पानी भर रहा हो और उसका कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा हो, तो यह प्रक्रिया समय रहते करवा लेनी चाहिए ताकि बीमारी का सही निदान और उपचार शीघ्रता से किया जा सके।

Exit mobile version