Site iconSite icon AR Live News

6 माह के शिशु की भोजन नली में फंसा हाथ के कड़े का झूमर

geetanjali hospital doctors team remove bracelet chandelier stuck in food pipe of 6 month old baby -1geetanjali hospital doctors team remove bracelet chandelier stuck in food pipe of 6 month old baby -1

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर के कान, नाक एवं गला रोग विभाग (ईएनटी) की विशेषज्ञ टीम ने एक 6 माह के शिशु की भोजन नली में फंसे कड़े के झूमर को सफलतापूर्वक निकालकर बच्चे को नया जीवन प्रदान किया। यह अत्यंत जटिल व संवेदनशील सर्जरी थी। geetanjali hospital doctors team remove bracelet chandelier stuck in food pipe of 6 month old baby by Rigid Esophagoscopy

गीतांजली हॉस्पिटल की ईएनटी सर्जन डॉ. अनामिका ने बताया कि शिशु को सांस लेने में समस्या और दूध न पी पाने पर परिजन शिशु को स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। मामला जटिल दिखने पर स्थानीय अस्पताल ने शिशु को गीतांजली हॉस्पिटल रेफर कर दिया। परिजन शिशु को गीतांजली हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जांच में पता चला कि शिशु की भोजन नली में हाथ में पहनने वाले कड़े का झूमर फंसा हुआ है, जो श्वासनली पर दबाव डाल रहा था। जिससे बच्चे को सांस लेने में परेशानी हो रही है और वह दूध भी नहीं पी रहा है।

यह स्थिति बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बच्चे का Rigid Esophagoscopy (दूरबीन द्वारा ऑपरेशन) करने का निर्णय लिया। डॉक्टर्स की टीम ने बच्चे का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर भोजन नली में फंसे कड़े का झूमर निकाल दिया। बच्चा पूरी तरफ स्वस्थ है। इस सफल ऑपरेशन में ईएनटी विभाग की डॉ. अनामिका, डॉ. हिमांशु जोशी व टीम, एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. स्वप्निल तथा पीआईसीयू के डॉ. रामकेश मीणा का विशेष योगदान रहा। ओटी स्टाफ मयंक व उनकी टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चिकित्सकों ने अपील की है कि छोटे बच्चों को धातु के झुमके, छोटे खिलौने, सिक्के, बैटरी और अन्य छोटी वस्तुओं से दूर रखें। इन्हें निगलने से जीवन के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version