Site iconSite icon AR Live News

पेसिफिक डेंटल कॉलेज के नए स्टूडेंट्स का ओरिएंटेशन प्रोग्राम

udaipur Pacific Dental College New Student Orientation Programudaipur Pacific Dental College New Student Orientation Program

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में बीडीएस सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित स्टूडेंट्स के लिए पांच दिवसीय ओरिएंटेशन और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान की शैक्षणिक संरचना, सुविधाओं और कार्य-प्रणाली से परिचित कराना था। udaipur Pacific Dental College New Student Orientation Program

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल ने स्टूडेंटृस को संबोधित करते हुए कहा कि अब आने वाले सालों में पेसिफिक परिवार ही आपका घर है। उन्होंने मेहनत, अनुशासन तथा सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम के इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गौरव भारद्वाज ने संस्थान की शैक्षणिक संरचना से परिचित कराया। पीएमयू के डॉ. एमएम मंगल, पीएमसीएच के प्रिसिंपल डॉ. यूएस परिहार एवं डीन रिसर्च स्टडीज डॉ. आरके पालीवाल ने भी सभी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी।

पांच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान छात्रों के लिए विभिन्न मनोरंजक, रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गई। जिनमें तम्बोला, फन गेम्स, अंताक्षरी प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, आर्ट वर्क, डांसिंग और सिंगिंग प्रतियोगिताएं हुई। स्टूडेंट्स ने भी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और टीमवर्क का बेहतर प्रदर्शन किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version