Site iconSite icon AR Live News

आईसीएमएम के 26 ग्लोबल माइनिंग और मेटल्स लीडर्स में हिंदुस्तान जिंक

Partnership with ICMM will further strengthen Hindustan Zinc’s commitment to sustainable, future ready operationsPartnership with ICMM will further strengthen Hindustan Zinc’s commitment to sustainable, future ready operations

एआर लाइव न्यूज। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने आज इंटरनेशनल काउंसिल ऑन माइनिंग एंड मेटल्स में अपनी मेंबरशिप की स्ट्रेटेजिक अहमियत को पुनः सुनिश्चित किया। आईसीएमएम के 26 ग्लोबल माइनिंग और मेटल्स लीडर्स के चुने हुए ग्रुप में हिंदुस्तान जिंक इकलौती भारतीय कंपनी है। यह डेवलपमेंट ऐसे अहम समय पर हुआ है जब रिन्यूएबल एनर्जी सिस्टम, ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एडवांस्ड डिजिटल टेक्नोलॉजी के विस्तार से जिंक और सिल्वर जैसे जरूरी मिनरल्स की ग्लोबल डिमांड बढ़ रही है।

हिन्दुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा कि भारत जरूरी मिनरल्स के लिए एक अहम दशक की ओर अग्रसर है, हिन्दुस्तान जिंक को ग्लोबल लेवल पर देश के नजरिए को सपोर्ट करने पर गर्व है, जो जिम्मेदार माइनिंग के लिए बेंचमार्क सेट करता है। आईसीएमएम के साथ हमारी पार्टनरशिप इस जरूरी मिनरल्स के दौर में भारत की प्रगति को बढ़ाएगी। साथ ही सस्टेनेबल ऑपरेशन्स और देश के क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन के लिए हमारे कमिटमेंट को और मजबूत करेगी।

Exit mobile version