Site iconSite icon AR Live News

मरीज साइलेंट सीजर से था परेशान: गीतांजली हॉस्पिटल के डॉक्टर ने सफल ऑपरेशन कर दी नयी जिंदगी

udaipur geetanjali hospital surgeon epilepsy surgery of patient suffering from silent seizureudaipur geetanjali hospital surgeon epilepsy surgery of patient suffering from silent seizure

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर की टीम ने साइलेंट सीजर (दौरे) बीमारी से जूझ रहे मरीज का सफल ऑपरेशन कर एक और उपलब्धि दर्ज की है। udaipur geetanjali hospital neurosurgeon epilepsy surgery of patient suffering from silent seizure

सिरोही निवासी 27 वर्षीय युवक पिछले 5 वर्षों से साइलेंट सीजर दौरे पड़ने की समस्या से जूझ रहा था। बेहतर इलाज के लिए परिजन गीतांजली हॉस्पिटल पहुंचे, जहां वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट एवं एपिलेप्टोलॉजिस्ट डॉ. अनीस जुक्कारवाला ने 3 Tesla MRI, वीडियो EEG और PET-CT जैसी सहित अन्य आवश्यक जांच कराईं। जांच में पता चला कि दौरे का स्रोत दिमाग के लेफ्ट मीडियल टेम्पोरल रीजन में है। एडवांस मशीनों के जरिए न्यूरोसाइकोलॉजिकल मूल्यांकन और सटीक जांच के बाद सर्जरी का निर्णय किया गया। गीतांजली की अनुभवी न्यूरोसर्जरी टीम ने सफलतापूर्वक एपिलेप्सी सर्जरी कर मरीज को पांच साल पुराने कष्ट से राहत दिलाई। फिलहाल पीड़ित पूरी तरह स्वस्थ है।

आपको बता दें कि हर महीने 2-3 बार आने वाले इन साइलेंट सीजर अटैक (दौरों) के दौरान पीड़ित कुछ मिनटों के लिए मरीज अचेत हो जाते हैं, हाथ-पैर हिलते हैं, कई बार इस अवस्था में गर्म वस्तुएं छू लेने व चलते समय बाधा न दिखने जैसी घटनाओं से खुद को चोट भी पहुंचा लेते हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version