Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में पारा 10 के नीचे लुढ़का, सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा तापमान, सीकर में 5.5 डिग्री

Udaipur temperature go down below 10 degree IMD reportUdaipur temperature go down below 10 degree IMD report

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। इस वर्ष सर्दी ने नवंबर के तीसरे सप्ताह में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उदयपुर के सहित प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे नीचे चला गया है। तापमान लुढ़कने से रात को ठंड बढ़़ने के साथ ही दिन में भी ठिठुरन महसूस हो रही है। Udaipur temperature go down below 10 degree, sikar minimum temperature 5.5 degree

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार उदयपुर में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है, बीती रात का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा है। जबकि अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले सात दिनों में सर्दी का असर तेज होगा। प्रदेश में बीते 24 घंटों में सीकर में 5.5, जालोर 7, चूरू 8.2, टोंक में 8.3, भीलवाड़ा 8.5, अजमेर 9.8, जोधपुर 10 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version