Site iconSite icon AR Live News

बिहार में एनडीए सरकार : तेजस्वी को भी ले डूबी कांग्रेस

bihar election 2025 NDA double century in Biharbihar election 2025 NDA double century in Bihar

एआर लाइव न्यूज। बिहार में एनडीए 202 सीटों के साथ सरकार बहुमत के साथ बन रही है। निर्वाचन विभाग द्वारा शाम 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 77 सीट जीत चुकी है और 12 पर आगे है, वहीं नितिश कुमार की जनता दल यूनाईटेड (जदयू) 61 सीट जीत चुकी हैं और 24 पर आगे हैं। बिहार में एनडीए गठबंधन की मुख्य पार्टी बीजेपी और जदयू मिलाकर बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल चुके हैं, वहीं एनडीए के सभी दलों LJP, HAM, RLM को जोड़ लिया जाए तो यह 202 सीटों के साथ डबल सेंचुरी लगा सकती है। हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से अंतिम चुनाव परिणाम अभी जारी नहीं हुए हैं, अपडेट जारी है। इस बीच पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि ये सुशासन की जीत है। bihar election 2025 NDA double century in Bihar with 202 seats

चुनाव में महागठबंधन को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 18 सीटों पर जीत मिली है और 7 पर आगे चल रही है, इस अनुसार राजद के पास मात्र 25 सीट आती दिखायी दे रही हैं, वहीं कांग्रेस का प्रदर्शन तो बेहद खराब रहा है। कांग्रेस मात्र 3 सीटें जीत पायी है और 3 पर आगे हैं तो कांग्रेस की झोली में मात्र 6 सीटें आने की उम्मीद है, महागठबंधन में कांग्रेस ने 61 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें मात्र 6 प्रत्याशी ही जीत की तरफ बढ़ रहे हैं, ऐसे में यह कहना भी गलत नहीं होगा कि कांग्रेस खुद तो डूबी ही, महागठबंधन में शामिल राजद के तेजस्वी को भी ले डूबी। महागठबंधन के सभी दलों के मिला लिया जाए तो उसके खाते में 243 में से 36 सीटें ही आ रही हैं।

एनडीए में भाजपा और जदयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अन्य सहयोगी पार्टियों एलजेपी को 29 सीटें, एचएएम और आरएलएम को 6-6 सीटें दी गई थीं। एनडीए को 2020 के मुकाबले 75 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी जदयू की झोली में इस बार 80 सीटें हैं। वहीं 91 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version