पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी में चल रहे वार्षिकोत्सव में “Brush the Folk” प्रतियोगिता का आयोजन
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी में चल रहे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम स्पंदन-2025 में भारत के विभिन्न प्रान्तों की समृद्ध कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए “Brush the Folk” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने विभिन्न प्रान्तों की पारंपरिक कला और लोक कला को चित्रित किया। 31 अक्टूबर से 12 नबम्बर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में पीएमयू के संगठक कॉलेजों के 160 से ज्यादा स्टूडेंट ने भाग लिया है। Pacific Medical University spandan 2025
ब्रश द फॉल्क प्रतियोगिता की समन्वयक डॉ. राहीला घोड़च ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय कला की विविधता को मंच पर लाना था। प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने अपने कला कौशल के माध्यम से विभिन्न राज्य और सांस्कृतिक धरोहरों को जीवित किया। जिसमें प्रमुख रूप से राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत की कला शैलियों को प्रस्तुत किया गया।
160 कलाकृतियों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर अतिथि हुए अभिभूत
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फेविक्रिल कम्पनी के उत्तर भारत के एएमएमडी राकेश अग्रवाल एवं फेविक्रिल के राजस्थान सीएमडीआई गोपाल माथुर ने स्टूडेंट्स की कला की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं और उन्हें अपनी कला का सम्मान करने का अवसर प्रदान करते हैं।
संस्थान के चेयरपर्सन राहुल अग्रवाल ने 160 प्रतिभागियों की बनाई कलाकृतियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि कला-संस्कृति से जुड़ीं ऐसी एक्टिविटीज स्टूडेंट्स का मेडिकल फील्ड से संबंधित तनाव कम करने बहुत सहायक होती हैं।
कार्यक्रम के अंत में पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय के डॉ. यूएसपरिहार, डॉ. एमएम मंगल एवं स्पंदन के समन्वयक नीरज चपलोत ने फाईनल के तीन विजेताओं की घोषणा की, जिसमें पीएमसीएच अश्विन पाटीदार प्रथम, पीडीसीआरसी की देवयानी पाटीदार द्वितीय एवं पीएमसीएच की मिष्ठी गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओ को 15 नबम्बर स्पंदन के मुख्य कार्यक्रम में पुरूस्कृत किया जाएगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

