Site iconSite icon AR Live News

हिन्दुस्तान जिंक ने 10 लाख से अधिक युवाओं को बनाया सशक्त

Hindustan Zinc empowers over 10 Lakh young minds through quality education in the last 5 yearsHindustan Zinc empowers over 10 Lakh young minds through quality education in the last 5 years

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक के प्रमुख सामुदायिक कार्यक्रम नंद घर, शिक्षा संबल, ऊँची उड़ान और जीवन तरंग युवाओं में शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और दिव्यांग बच्चों को सशक्त बना रहे हैं। इन पहलों ने पिछले पांच वर्षों में कंपनी के परिचालन क्षेत्रों में 10 लाख से अधिक बच्चों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। Hindustan Zinc empowers over 10 Lakh young minds through quality education in the last 5 years

कंपनी 140 स्कूलों के 35000 से अधिक छात्रों को विज्ञान, गणित और अंग्रेजी में आधारभूत शिक्षा को मजबूत करते हुए सहायता प्रदान करती है। 30900 से अधिक कक्षाओं का संचालन किया गया है ताकि समझ और प्रदर्शन के स्तर को बेहतर बनाया जा सकेए जिससे कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 95 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। 66 में से 23 स्कूलों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा कंपनी ने वैज्ञानिक जिज्ञासा को जगाने के लिए उदयपुर और पंतनगर में चार एसटीईएम प्रयोगशालाएँ भी स्थापित की हैं, 26 मॉडल स्कूल विकसित किए हैं और बेहतर शिक्षण वातावरण बनाने के लिए 10 स्कूलों का नवीनीकरण किया है।

हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि हर बच्चे को बिना किसी सीमा के सीखने, बढ़ने और सपने देखने का मौका मिलना चाहिए। हिन्दुस्तान जिंक में हमारी शिक्षा पहल केवल कक्षाओं तक सीमित नहीं हैं, उनका लक्ष्य आत्मविश्वास, जिज्ञासा और योग्यता का निर्माण करना है। एजुकेशन डे के अवसर पर और बाल दिवस के अवसर पर मैं इस मौके पर आप सभी से आग्रह करता हूँ कि युवा मस्तिष्कों को सशक्त करें, जो ज्ञान, कौशल और समावेशन के साथ भारत के भविष्य को आकार देंगे।

Exit mobile version