Site iconSite icon AR Live News

कुंभलगढ़ फेस्टिवल 1 दिसंबर से : तीन दिन तक होंगे कई कार्यक्रम

Kumbhalgarh Festival 2025Kumbhalgarh Festival 2025

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कुंभलगढ़ फेस्टिवल आगामी 1 से 3 दिसंबर तक आयोजित होगा। इसको लेकर राजसमंद जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। Kumbhalgarh Festival 2025

राजसमंद कलेक्टर अरुण हसीजा ने कुंभलगढ़ फेस्टिवल को लेकर सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। जिला कलक्टर ने कहा कि यह फेस्टिवल तभी सफल माना जाएगा जब बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटकों की सहभागिता होगी। ऐसा नहीं हो कि फेस्टिवल खाना पूर्ति होकर रह जाए। जिला कलेक्टर ने पार्किंग, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। Kumbhalgarh Festival 2025

जिला कलेक्टर ने कहा कि पर्यटक कुंभलगढ़ फेस्टिवल देखने आए आएं तो वापस जाते समय अपने साथ अविस्मरणीय यादें लेकर जाए। फेस्टिवल होने की सूचना देश-विदेश में अधिकाधिक पर्यटको तक पहुंचे इसके लिए ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स को भी साथ जोड़ें। बैठक में एडीएम नरेश बुनकर, एसडीएम साक्षी पूरी, पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक सुमिता सरोच, उप निदेशक शिखा सक्सेना,नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय, एसीएफ श्रीकिशन चौधरी, उप निदेशक (उद्यानिकी) कल्प वर्मा, एएसआई दीपक मीणा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version