Site iconSite icon AR Live News

नारकोटिक्स इंस्पेक्टर फरार, दलाल 20 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

kota acb arrest private person taking bribe for Narcotics inspectorkota acb arrest private person taking bribe for Narcotics inspector

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा की टीम ने सोमवार सुबह ट्रेप कार्रवाई करते हुए केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो भवानीमंडी के इंस्पेक्टर हितेश कुमार के लिए 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए उसके दलाल अकरम हुसैन को गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स इंस्पेक्टर हितेश कुमार ने परिवादी के पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर तीन लाख रूपए रिश्वत मांगी थी। Kota ACB Trap: kota acb arrest private person taking bribe for Narcotics inspector

एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी कोटा के ऑफिस में परिवादी ने एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि था कि परिवादी के पिता को केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो भवानीमंडी के इंस्पेक्टर हितेश कुमार व एक व्यक्ति 7 नवंबर को जबरन घर से उठाकर ले गए हैं और पिता को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख रूपए रिश्वत मांग रहे हैं।

परिवादी की शिकायत का सत्यापन करने परे दलाल अकरम द्वारा इंस्पेक्टर हितेश कुमार के लिए परिवादी से 3 लाख रूपये रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर एसीबी टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी दलाल अकरम हुसैन को केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो भवानीमंडी के इंस्पेक्टर हितेश कुमार के लिए 20 हजार रूपये (भारतीय मुद्रा एंव डमी नोट) रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जबकि इंस्पेक्टर हितेश कुमार मौके से अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version