Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान विद्यापीठ में 11 नए पाठ्यक्रम स्वीकृत

Research Board, Academic Council, and Finance Committee metting at Rajasthan VidyapeethResearch Board, Academic Council, and Finance Committee metting at Rajasthan Vidyapeeth

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) की रिसर्च बोर्ड, एकेडमिक काउंसिल व वित्त समिति की बैठक सोमवार को कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत की अध्यक्षता में हुई। Rajasthan Vidyapeeth udaipur

कुलपति सारंगदेवोत ने बताया कि बैठक में 11 नए पाठ्यक्रमों को स्वीकृति प्रदान की गई। प्रतापनगर परिसर में ओपन थिएटर बनाने का निर्णय लिया गया। प्रतापनगर परिसर में हेरिटेज कॉरिडोर बनाया जाएगा। भारतीय विश्वविद्यालय संघ के वेस्ट ज़ोन के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की मीट आगामी 17 व 18 मार्च को आयोजित की जाएगी। Rajasthan Vidyapeeth udaipur

बैठक में विद्यापीठ के तीनों परिसरों में अनुसंधान एवं विकास केंद्र बनाए जाएंगे। इतिहास विभाग की ओर से आदिवासी इतिहास लेखन व वंचित वर्ग भील समाज पर शोध कार्य किये जाएंगे।

आईक्यूएसी द्वारा दिये गये सुझावों, प्रस्तावों एवं नवीन पाठ्यक्रम संचालित करने पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक सभी संकायों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार पाठ्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई व उनमें आई कठिनाइयों का समाधान बताया गया।

बैठक में रजिस्ट्रार डॉ. तरुण श्रीमाली, यूजीसी नॉमिनी डॉ. कामेशकांत आचार्य,परीक्षा नियंत्रक डॉ.पारस जैन सहित विद्यापीठ के डीन, डायरेक्टर और विभागाध्यक्ष मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version