Site iconSite icon AR Live News

यूडीए:आवासीय योजना में आवेदन की तारीख बढ़ी

udaipur UDA housing scheme apply date extendedudaipur UDA housing scheme apply date extended

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) की तीन आवासीय योजनाओं में आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। तीन आवासीय योजनाओं के लिए 7 अक्टूबर 2025 से ऑन लाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी।udaipur UDA housing scheme apply date extended

यूडीए ने तीनों आवासीय योजनाओं में आवदेन की अंतिम तारीख 7 नवंबर 2025 से बढ़ाकर 17 नवंबर 2025 को शाम 5 बजे तक कर दी है। इससे जो लोग किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाए वे भी आवासीय योजना का लाभ लेने आवेदन कर सकेंगे। योजना की विस्तृत जानकारी उदयपुर विकास प्राधिकरण की वेबसाइट https://uitudaipur.org/lottery_2025/पर उपलब्ध है। यूडीए की वेबसाइट पर लॉटरी-2025 सेक्शन https://uitudaipur.org/lottery_2025/ में जाकर आवेदन कर सकते हैं। udaipur UDA housing scheme apply date extended

साउथ एक्सटेंशन सेक्टर-ए (राजस्व ग्राम सवीना खेडा), उद्यम विहार (राजस्व ग्राम कलड़वास) एवं नान्देश्वर एनक्लेव (राजस्व ग्राम नोहरा) में कुल 1109 भूखंड लॉटरी से आवंटन होगा। इन योजनाओं में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) के लिए 291 भूखण्ड निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के लिए 97 भूखण्ड, मध्यम आय वर्ग-ए एवं बी (एमआईजी ए एवं बी) के 575 भूखण्ड एवं उच्च आय वर्ग (एचआईजी) के 146 भूखण्डों की लॉटरी निकाली जाएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के  https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version