Site iconSite icon AR Live News

यूडीए ने करीब 110 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध निर्माण किए ध्वस्त

UDA demolished illegal constructions near Balicha bypass udaipurUDA demolished illegal constructions near Balicha bypass udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे के बाईपास किनारे राजस्व ग्राम सविनाखेडा में करोड़ों की सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने आज गुरुवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाए है। उक्त भूमि की बाजार दर कीमत करीब 110 करोड़ रूपये है। UDA demolished illegal constructions Balicha bypass udaipur

सवीना खेड़ा क्षेत्र के कोटडियां फला क्षेत्र में करीब 20 बीघा सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने यूडीए तहसीलदार रणजीतसिंह के नेतृत्व में आठ बुलडोजर लगाए गए है। यूडीए खाते की इस जमीन पर अवैध रूप से 52 पक्के कमरे और कोटड़ियां बना ली गई। इनके अलावा करीब 20 मकान निर्माणाधीन थे। मौके पर अवैध रूप से 50 से अधिक बाउण्ड्रीवाल भी बना रखी थी। ये निर्माण ध्वस्त किए गए।

करीब दो लाख वर्गफीट से अधिक भूमि से अवैध कब्जे हटाए गए। उक्त भूमि की बाजार दर कीमत करीब 110 करोड़ रूपये है। कारवाई के दौरान यूडीए के अधिकारियों, पटवारियों द्वारा लोगों से की गई पूछताछ में यह सामने आया कि अज्ञात लोगों ने इस जमीन को अपनी बताकर मुंह मांगा पैसा लेकर बेच दी। UDA demolished illegal constructions Balicha bypass udaipur

यूडीए आयुक्त राहुल जैन के अनुसार राजस्व ग्राम सविनाखेडा के आराजी संख्या 1545 से 1553, 1536, 1538, 1539, 1540, 1919 / 1552 आदि नगर विकास प्रन्यास उदयपुर के नाम दर्ज होकर प्राधिकरण स्वामित्व की भूमि है। इस पर लोगो ने अतिक्रमण कर चारदिवारी, कमरे और कोटड़ियों का निर्माण कर लिया था।

बलीचा चौराहे के पास बायपास पर बलीचा-एकलिंगपुरा मार्ग पर करीब 20 बीघा सरकारी जमीन की अवैध रूप से खरीद फरोख्त करने वालों में भाजपा के कुछ स्थानीय नेताओं के नाम भी सामने आए है। सत्ता की आड़ में ये लोग 1000-500 रूपए के स्टांप पर एग्रीमेंट के नाम पर यहां सरकारी जमीन को अपने नाम करने की साजिश में शामिल हुए, लेकिन इनके मंसूबे पूरे होते उससे पहले ही भांडा फूट गया और आज यूडीए के बुलडोजर ने इनके अवैध सपनों को मिट्टी में मिला दिया।

करीब 20 बीघा सरकारी जमीन की खरीद फरोख्त हो गई। करोड़ों की इस जमीन पर पक्के निर्माण भी हो गए। उदयपुर विकास प्राधिकरण के ऑफिस से कुछ किलोमीटर ही दूर और शहरी क्षेत्र में इतना बड़ा खेल हो गया। उसके बावजूद यूडीए के जिम्मेदार अधिकारी सहानुभूति और अनदेखी की चादर पर निंद निकालते रहे। कुल मिलाकर यह कहना उचित होगा कि आज जितनी बड़ी कारवाई हुई उससे बड़ा सवालियां निशान तो यूडीए के अफसरों की सजगता पर लगा है।

यूडीए की इस कार्रवाई के बाद गुरूवार देर शाम कई लोग सेक्टर 13 में शहर विधायक ताराचंद जैन के घर के बाहर पहुंचे। इन लोगों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है। शहर विधायक ताराचंद जैन प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच आए और उनकी बात सुनने के बाद जैन बोले कि इस मामले में मैं क्या करूं, उदियापोल से आगे मेरा विधानसभा क्षेत्र ही नहीं।

विधायक जैन बोले कि आपका क्षेत्र फूलसिंह मीणा (ग्रामीण विधायक) के क्षेत्र में आता है आप उनसे मिलो। आपके साथ अन्याय हुआ है तो अधिकारियों से मिलो और उनके सामने दस्तावेज पेश कर बताओं कि अन्याय हुआ है। शहर विधायक के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों के प्रदर्शन करने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version