Site iconSite icon AR Live News

यूपी के मिर्जापुर में ट्रेन की चपेट में आए 6 लोगों की मौत

train accident at chunar station mirzapur uttar pradeshtrain accident at chunar station mirzapur uttar pradesh

मिर्जापुर,(एआर लाइव न्यूज)। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पैदल पटरी पार करते समय अचानक दूसरी पटरी पर आ रही कालका एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई। ये श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए चुनार आए थे। train accident at chunar station mirzapur uttar pradesh

घटनाक्रम अनुसार चुनार रेलवे स्टेशन चुनार पर आज सुबह कुछ यात्री सोनभद्र की तरफ से आयी गोमो-प्रयागराज एक्सप्रेस से स्टेशन पर गलत साइड से उतर गए । स्टेशन पर उतरने के बाद ये लोग प्लेटफार्म नंबर तीन की ओर जाने के लिए रेल लाइन पार करने लगे। इसी दौरान अचानक दूसरी लाइन पर कालका एक्सप्रेस आ गयी और ये लोग संभल पाते उससे पहले ही कालका एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। train accident at chunar station mirzapur uttar pradesh

अचानक हुए इस हादसे से चुनाव रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्टेशन पर मौजूद रेलवे अधिकारी और जीआरपी-आरपीएफ के जवानों ने शवों को ट्रैक से हटवाया। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान हो चुकी है। एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ट्रेन हादसा हुआ था। यहां बिलासपुर जंक्शन पर एक ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर हो गयी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर हुए इस रेल हादसे की अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version