Site iconSite icon AR Live News

झाड़ोल में आधा इंच बारिश

Udaipur Maximum temperature dropped 12 degrees below averageUdaipur Maximum temperature dropped 12 degrees below average

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के कई भागों में बेमौसम की बारिश की दौर जारी है। बीती रात मेवाड़ सहित प्रदेश में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। उदयपुर जिले के झाड़ोल में 12 मिलीमीटर (आधा इंच) बारिश दर्ज की गई। Rajasthan Weather 4 November 2025

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। सर्वाधिक 55 मिलीमीटर बारिश टोंक जिले के देवली में हुई। उदयपुर जिले के झाड़ोल में 12 मिलीमीटर, बड़गांव 9, कोटड़ा 9, फलासिया में 7 और राजसमंद के आमेट में 20 मिलीमीटर बारिश हुई। Rajasthan Weather 4 November 2025

आज मंगलवार को भी उदयपुर,अजमेर,जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजस्थान के अधिकांश भागों में 5 नवंबर से आगामी एक सप्ताह बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version