Site iconSite icon AR Live News

उदयपुरः पदोन्नति परीक्षा में दौड़ते समय हेडकांस्टेबल की मौत

udaipur Head constable died during running in asi promotion testudaipur Head constable died during running in asi promotion test

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर पुलिस विभाग में हेडकांस्टेबल से एएसआई पदोन्नति परीक्षा के दौरान सोमवार सुबह 36 वर्षीय हेडकांस्टेबल जब्बर सिंह की मौत हो गयी। पुलिस विभाग की ओर से आयोजित फिजिकल परीक्षा के तहत जब्बर सिंह अन्य प्रतिभाग हेडकांस्टेबल के साथ रानी रोड पर दौड़ लगा रहे थे, इस दौरान उनकी अचानक तबियत बिगड़ी, उन्हें तत्काल एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने कार्डियक अरेस्ट की आशंका जतायी है। udaipur police head constable died during running in asi promotion test

एडि.एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि जब्बर सिंह झाड़ोल थाने में हेडकांस्टेबल पद पर तैनात थे। 2011 में वे पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। सोमवार को एएसआई पदोन्नति के लिए फिजिकल परीक्षा चल रही थी, जिसमें 507 हेडकांस्टेबल परीक्षा में शामिल हुए थे। फिजिकल परीक्षा के तहत रानी रोड पर दौड़ आयोजित की गयी थी। 12 मिनट में 2 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी।

सुबह जब दौड़ स्टार्ट हुई, सभी प्रतिभागी स्वस्थ थे। समूह बनाकर प्रतिभागी हेडकांस्टेबल की दौड़ करायी गयी। सबसे लास्ट समूह में जब्बर सिंह दौड़ लगा रहे थे। दौड़ पूरी होने वाली थी कि अचानक रास्ते में उनकी तबितय बिगड़ गयी औ वे बेहोश हो गए। उन्होंने तत्काल एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

उदयपुर के पानरवा थाना क्षेत्र के बिरौड़ी गांव निवासी जब्बर सिंह के परिवार में पत्नी, दो बच्चे, माता-पिता और बहने हैं। पिता जेल विभाग से सेवानिवृत हुए हैं। जब्बर सिंह ही परिवार का इकलौता सहारा थे। पुलिस ने जब जब्बर सिंह की मौत की सूचना परिवार को दी तो कोहराम मच गया, वहीं पुलिस विभाग में भी अधिकारी और पुलिसकर्मी गमजदा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version