Site iconSite icon AR Live News

मुंबई एयरपोर्ट पर 47 करोड़ की कोकीन जब्त : पांच लोग गिरफ्तार

Mumbai airport Drugs worth Rs 47 crore seized four arrestedMumbai airport Drugs worth Rs 47 crore seized four arrested

मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्व खुफिया निदेशालय(डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर कोलंबो (श्रीलंका) से आई एक महिला यात्री से 4.7 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। जिसकी अवैध बाजार में कीमत करीब 47 करोड़ रुपये है। Mumbai airport Drugs worth Rs 47 crore seized four arrested

एक विशिष्ट सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने इस महिला यात्री के आते ही उसे रोक लिया और उसके सामान की गहन जांच की। जांच के दौरान, कॉफी के पैकेटों के अंदर चालाकी से छिपाए गए एक सफेद पाउडर जैसे पदार्थ के नौ पाउच मिले। एनडीपीएस फील्ड किट से प्रारंभिक जांच में इस पदार्थ के कोकीन होने की पुष्टि हुई। Mumbai airport Drugs worth Rs 47 crore seized four arrested

डीआरआई ने सिंडिकेट के चार और लोगों को गिरफ्तार किया, एक वह जो इस कोकीन का खेप लेने हवाई अड्डे पर आया था और तीन अन्य जो तस्करी किए गए इस नशीले पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े थे। सभी पांचों आरोपियों को स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version