Site iconSite icon AR Live News

जयपुर: नीरजा मोदी स्कूल की छात्रा की फोर्थ फ्लोर की रेलिंग से गिरने से मौत

Jaipur Neerja Modi School student dies after falling from fourth floor railingJaipur Neerja Modi School student dies after falling from fourth floor railing

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के मानसरोवर स्थित नीरजा मोदी स्कूल में शनिवार सुबह छठवीं कक्षा की छात्रा अमायरा (12) पुत्री विजय कुमार की फोर्थ फ्लोर की रेलिंग से गिरने से मौत हो गयी। छात्रा नीचे झाड़ियों की तरफ गिरी, जहां उसका सिर दीवार से टकरा गया। बच्ची की आवाज सुनकर स्टाफ वहां पहुंचा, पुलिस, परिजनों को सूचना देकर बच्ची को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां बच्ची की मौत हो गयी। Jaipur Neerja Modi School student dies after falling from fourth floor railing

शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। मौके पर मौजूद पुलिस जांच में जुटी है, एफएसएल सैंपल लिए गए हैं। इधर बच्ची के माता-पिता शिवानी और विजय का रो-रो कर बुरा हाल है। मां बच्ची को पुकारते हुए बार-बार बेसुध हो रही हैं।

थानाधिकारी लखन खटाना ने बताया कि परिजनों ने अभी तक पंचनामा पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और न ही उन्होंने रिपोर्ट दी है। ऐसे में पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। बच्ची के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। प्राथमिक जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं, जिसमें बच्ची फोर्थ फ्लोर की रेलिंग पर चढ़ते हुए दिख रही है। हादसा क्यों हुआ है इसकी गहन जांच की जाएगी, पुलिस टीम एक-एक सैकंड का वीडियो चेक कर रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version