Site iconSite icon AR Live News

अर्थ की डॉ. दीपा सिंह क्लीनिकल कोस्मेटोलॉजी क्षेत्र में उप मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित

udaipur arth director Dr. Deepa Singh honored by Deputy Chief Ministerudaipur arth director Dr. Deepa Singh honored by Deputy Chief Minister

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर में आयोजित समारोह में अर्थ स्किन की निदेशक डॉ. दीपा सिंह को क्लीनिकल कोस्मेटोलॉजी, मेडिकल लेज़र तथा एस्थेटिक्स के लिए राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सम्मानित किया। यह सम्मान डॉ. दीपा सिंह के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त योगदान, नवीन तकनीक के प्रयोग और उत्कृष्ट रोगी सेवा के लिए प्रदान किया गया। udaipur: arth director Dr. Deepa Singh honored by Deputy Chief Minister for her Clinical Cosmetology experties

डॉ. दीपा सिंह ने कॉस्मेटोलॉजी और लेजर उपचार को एक नई पहचान दी है। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आधुनिक उपकरणों और व्यक्तिगत परामर्श के माध्यम से सौंदर्य चिकित्सा को सुरक्षित, प्रभावी और सुलभ बनाया है। दो विश्व रिकॉर्ड धारक और ब्रिटिश पार्लियामेंट से अवॉर्ड प्राप्त डॉ दीपा सिंह को लेजर क्वीन, लेज़र आइकॉन जैसे टाइटल से पहले भी सम्मानित किया जा चुका है।

उनकी विशेषज्ञता मेडिकल फेशियल, फेस ग्लो, एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट, चेहरे का सौन्दर्यीकरण, बॉडी शेपिंग में अद्वितीय है। डॉ. दीपा ने अर्थ स्किन के माध्यम से न केवल हजारों रोगियों को आत्मविश्वास लौटाया है, बल्कि कॉस्मेटिक शिक्षा और स्किन हेल्थ के क्षेत्र में भी एक नई सोच विकसित की है। डॉ. सिंह के नेतृत्व में अर्थ स्किन एंड फिटनेस ने उदयपुर को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई है। डॉ. दीपा सिंह की सफलता केवल तकनीक की नहीं, बल्कि संवेदना की कहानी भी है। उनका विश्वास है हर व्यक्ति सुंदर है, बस सही विज्ञान और संवेदना से उसकी चमक को निखारना ही सच्ची चिकित्सा है।

क्लिक कर यह भी पढ़ें : क्लीनिकल कॉस्मेटोलॉजी एंड मेडिकल एस्थेटिक्स में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली लेजर क्वीन

Exit mobile version