Site iconSite icon AR Live News

ट्रक ने मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत

accident in udaipur Truck hits bike Husband and wife died in debari udaipuraccident in udaipur Truck hits bike Husband and wife died in debari udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के घाटावाला माता जी मंदिर के पास हाईवे पर गुरूवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी मंदिर दर्शन कर घर लौट रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को मोरचरी शिफ्ट कर परिजनों को सूचना दी। accident in udaipur: Truck hits bike Husband and wife died in debari udaipur

प्रतापनगर थाने के हेडकांस्टेबल नरपत सिंह ने बताया कि हादसे में मावली के खादरा निवासी ओमगिरी गोस्वामी (65) और इनकी पत्नी पुष्पा देवी (63) की मौत हुई है। ये दोनों मावली खादरा लौट रहे थे, इसी दौरान घाटावाला माताजी मंदिर के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि दंपत्ति की बाइक ट्रक के नीचे फंस गयी। हादसे में पुष्पा देवी की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं गंभीर घायल ओमगिरी गोस्वामी ने हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठी होती देख ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को जब्त कर शव मोरचरी रखवाए और परिजनों को सूचना दी। जानकारी के अनुसार ये दोनों मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी ट्रक ने इनकी बाइक को चपेट में ले लिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version