Site iconSite icon AR Live News

पर्यटन सीजन: फतहसागर का झरना चला, चारों गेट खोले

Four gates of Fatehsagar opened for touristFour gates of Fatehsagar opened for tourist

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दीपावली पर्व पर पर्यटन सीजन को देखते हुए आज बुधवार दोपहर में फतहसागर के चारों गेट खोल दिए गए है। झरना चलते ही नजारा फिर से आकर्षक बन गया है। Four gates of Fatehsagar opened for tourist

इन दिनों उदयपुर में बड़ी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही बनी हुई है इनमें गुजराती पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा है। पर्यटन सीजन को देखते हुए फतहसागर के चारों गेट बुधवार को खोले गए। दीपावली पर फतहसागर का झरना देख पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वर्तमान में फतहसागर का जलस्तर 13 फीट से अधिक है। पिछले कुछ दिनों से मदार नहर से पानी लाकर फतहसागर में अतिरिक्त पानी एकत्र किया जा रहा था। Four gates of Fatehsagar opened for tourist

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, बादल छाए रहने के प्रभाव से न्यूनतम तापमान व नमी की मात्रा में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में 25 से 28 अक्टूबर के दौरान बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version