Site iconSite icon AR Live News

जयपुर की मनीषा गुप्ता: हुनर से बदल रही महिलाओं की जिंदगी

jaipur Manisha Gupta makes trendy handmade decorative itemsjaipur Manisha Gupta makes trendy handmade decorative items

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दीपों और त्योहारों के सीजन में जयपुर के बाजारों में सजावटी सामान की रौनक बढ़ जाती है। इसी माहौल में जयपुर की सोडाला निवासी मनीषा गुप्ता की मेहनत और रचनात्मकता अपनी चमक बिखेर रही है। उनके बनाए हुए दीये, तोरण, वॉल हैंगिंग और कई हस्तनिर्मित डेकोरेटिव आइटम्स न केवल लोगों के घरों को सजाते हैं, बल्कि उनके हुनर ने सैकड़ों महिलाओं को रोजगार का साधन भी प्रदान किया है। मनीषा की पहल ने साबित किया कि कला केवल शोभा का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का रास्ता भी बन सकती है। jaipur Manisha Gupta makes trendy handmade decorative items, she transforming women’s lives with her skill

मनीषा का बचपन बाड़मेर में बीता, जहां उन्होंने मिट्टी और घर के कबाड़ से खिलौने और सजावटी चीजें बनाना शुरू किया। उन्होंने कभी औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया, लेकिन घर की बेकार वस्तुओं से नई चीजें बनाना उनकी आदत बन गई। शादी के बाद भी उनका यह जुनून कायम रहा। आज मनीषा हैंडीक्राफ्ट आइटम में दीपक, तोरण, वॉल हैगिंग, पूजा थाली, रंगोली और हर त्योहारों के अनुरूप सजावट के विभिन्न तरह के आइटम और शादी और विशेष समारोह के अनुसार गिफ्ट हैंडीक्राफ्ट गिफ्ट आइटम तैयार करती हैं। इस समय उनके बनाए हुए दीवाली के दीये और रंगोली डेकोरेटिव आइटम्स ग्राहकों में बेहद लोकप्रिय हैं।

समय के साथ मनीषा ने सोचा कि क्यों न अन्य महिलाओं को भी इस सफर में शामिल किया जाए। उन्होंने स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षण देना शुरू किया और एक सशक्त टीम तैयार की। कई महिलाएं जो पहले बेरोज़गार या अशिक्षित थीं, अब मनीषा के साथ काम करके न केवल रोज़गार कमा रही हैं बल्कि अपने परिवार की आर्थिक मदद भी कर रही हैं। उनके इस प्रयास से महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वावलंबन बढ़ा है।

मनीषा गुप्ता द्वारा बनाए गए डेकोरेटिव आईटम
Exit mobile version