Site iconSite icon AR Live News

अंता विधानसभा उप चुनाव : भाजपा ने मोरपाल को बनाया प्रत्याशी

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तमाम अटकलों को विराम देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट के लिए आज शुक्रवार को पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इस सीट के लिए आगामी 11 नवंबर को मतदान होगा। Rajasthan Baran Anta by election 2025

भाजपा ने अंता से मोरपाल सुमन को प्रत्याशी बनाया है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मोरपाल सुमन के नाम की घोषणा की है। कांग्रेस ने पहले ही पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को प्रत्याशी घोषित कर चुकी थी। भाजपा प्रत्याशी को लेकर इंतजार बना हुआ था।

भाजपा ने कई नामों पर लंबी चर्चा के बाद मोरपाल सुमन के नाम पर मुहर लगायी। ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है जो लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय है। भाजपा ने जातिगत समीकरणों को भी ध्यान में रखकर कांग्रेस प्रत्याशी के सामने अपना प्रत्याशी उतारा है। उप चुनाव में निर्दलीय के रूप में नरेश मीणा ने भी नामांकन दाखिल करवाया है।

बारां जिले की अंता विधानसभा सीट कंवरलाल मीणा की विधायकी समाप्त होने के कारण खाली हुई है। कंवरलाल को बीस साल पुराने एक मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से सजा मिलने के बाद राजस्थान विधानसभा से उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। इस सीट के लिए आगामी 11 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version