Site iconSite icon AR Live News

अनाथ बच्चों की मनो-स्थिति पर शोध: डॉ. छायांक उत्तर भारत के सर्वोच्च पुरुस्कार से सम्मानित

udaipur GMCH Dr. Chhayank honored with RK SOLANKI award for his research on the mental state of orphan childrenudaipur GMCH Dr. Chhayank honored with RK SOLANKI award for his research on the mental state of orphan children

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। चंडीगढ़ में आयोजित भारतीय मनोचिकित्सा सोसायटी नार्थ जोन के 50वें वार्षिक सम्मेलन में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर के मनोचिकित्सा विभाग के डॉ. छायांक आचार्य को उत्तर भारत के सर्वोच्च सम्मान आरके सोलंकी अवॉर्ड तथा बॉम्बे साइकिएट्रिक सोसायटी सिल्वर जुबली अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। udaipur GMCH Dr. Chhayank honored with RK SOLANKI award for his research on the mental state of orphan children

यह अवार्ड उनके और डॉ. जितेन्द्र जीनगर, डॉ. अंजली शर्मा और डॉ. तनमय पटेल द्वारा किये गए शोध अनाथ और गैर-अनाथ किशोरों में भावनात्मक एवं व्यवहारिक समस्याओं, दुर्व्यवहार, अनुभूत तनाव एवं आत्म-सम्मान की व्यापकता एक तुलनात्मक अध्ययन पर मिला ।

यह शोध इस तथ्य को रेखांकित करता है कि अनाथ किशोर मानसिक और भावनात्मक रूप से अधिक संवेदनशील होते हैं और उनके समग्र विकास के लिए विशेष मनोवैज्ञानिक सहयोग एवं देखभाल की आवश्यकता है।

Exit mobile version