Site iconSite icon AR Live News

आयकर कर्मी 10 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Jaipur acb arrest Income Tax MTS for taking bribe Rs10000Jaipur acb arrest Income Tax MTS for taking bribe Rs10000

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर की टीम ने आज बुधवार को कार्यवाही करते हुये आयकर विभाग रेंज प्रथम के मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) विष्णु पारीक को 10 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। Jaipur acb arrest Income Tax MTS for taking bribe Rs10000

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय पर परिवादी ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि आयकर अपीलीय अधिकरण न्यायपीठ जयपुर ने जून 2024 को फैसला सुनाते हुए परिवादी की फर्म साकेत जैम्स के आयकर रिटर्न वर्ष 2014-15 के 58 लाख रूपये लौटाने का आयकर विभाग को आदेश दिया था। जिस पर आयकर विभाग द्वारा परिवादी को करीब 40 लाख रूपये रिटर्न किये गए और शेष रूपये अन्य अपील में होल्ड कर दिये। आरोपी विष्णु पारीक द्वारा 40 लाख रूपये लौटाये जाने एवं शेष अपील के रूपए दिलाने की एवज में 15000 रूपए रिश्वत की मांग की जा रही है।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया, इस दौरान भी आयकर कर्मी विष्णु पारीक ने परिवादी से 5000 रूपए वसूल लिए और बकाया 10 हजार रूपए रिश्वत की डिमांड की। शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी टीम ने आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आयकर विभाग की रेंज प्रथम में कार्यरत एमटीएस विष्णु पारीक को रिश्वत राशि के 10000 रूपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version