Site iconSite icon AR Live News

बैंक मैनेजर और दलाल 45 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

dungarpur acb arrest bank manager for taking bribedungarpur acb arrest bank manager for taking bribe

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो डूंगरपुर की टीम ने आज सोमवार को जिले की राजस्थान ग्रामीण बैंक, मेताली शाखा के प्रबंधक अभिमन्यु कुमार सिंह और दलाल बैंक मित्र भूपेन्द्र कुमार परमार को 45 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। dungarpur acb arrest bank manager for taking bribe

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी कार्यालय में परिवादी ने बैंक मैनेजर अभिमन्यु सिंह के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि परिवादी, उसके भाई और मां के नाम से राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा मेताली से कृषि भुमि के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण लेने के लिए अलग-अलग कुल 11 लाख रूपये के ऋण के लिए आवेदन किया था।

ऋण पास कराने के लिए परिवादी बैंक मैनेजर अभिमन्यु कुमार सिंह से मिला। ऋण के 2 लाख रूपये दिये और 2 लाख रूपये रोकते हुए कहा कि तुम्हारे परिवार वालो के मैंने जो 11 लाख रूपये का ऋण पास किया है उसके लिए मैं पचास हजार रूपये लुंगा। 50 हजार रूपये लेने के लिए मेरे मिलने वाले व्यक्ति का आपके पास फोन आयेगा उसे दे देना। रिश्वत राशि नहीं देने पर बैंक मैनेजर परेशान कर रहा था।

एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर एसीबी टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुये बैंक मैनेजर अभिमन्यु कुमार सिंह और दलाल भुपेन्द्र कुमार को 45000 रूपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version