Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यकर्ता को दौड़ा-दौड़ा कर मारा: यूडीएच मंत्री के कार्यक्रम का घटनाक्रम

udaipur UDH Minister program Uproar BJP leaders beats Congress workerudaipur UDH Minister program Uproar BJP leaders beats Congress worker

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भुवाणा से प्रतापनगर चौराहे तक यूडीए द्वारा 2 करोड़ 25 लाख की लागत की लगवाए गई डेकोरेटिव पोल रोड लाइट्स  का सोमवार शाम यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने लोकार्पण किया। इस दौरान कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सामने यह बात रखने का प्रयास किया कि लोकार्पण पट्टिका पर शहीद अभिनव नागौरी का नाम भी होना चाहिए था, वह नाम क्यों नहीं लिखवाया गया। कार्यकर्ता मंत्री के सामने पूरी बात रख पाते उससे पहले ही भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह और कुछ पदाधिकारियों ने मंत्री के सामने बात रख रहे कार्यकर्ता को पकड़ लिया और उसको मारना शुरू कर दिया। वीडियो पर क्लिक कर देखें पूरा घटनाक्रम:-

यहां मौजूद भाजपा के जिस किसी कार्यकर्ता को मौका लगा कांग्रेस के कार्यकर्ता को चलते ट्रैफिक के बीच दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट करते रहे। बाद में कांग्रेस के तीन चार कार्यकर्ताओं को पुलिस की गाड़ी में बैठाकर मौके से ले गए। मंत्री के इस  कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, यूडीए  आयुक्त राहुल जैन सहित कई कई अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। हालांकि अभिनव नागौरी के पिता धर्मचंद नागौरी ने इस पूरे घटनाक्रम की निंदा की और कहा कि उन लोगों (कांग्रेस कार्यक्रर्ता) से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। घटनाक्रम के बाद इधर कार्यक्रर्ता के साथ हुई मारपीट के विरोध में कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष फतेहसिंह राठौड़ और कुछ पदाधिकारी सुखेर थाने के बाहर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version