Site iconSite icon AR Live News

गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर फिर हादसा: रोड ठेकेदार की लापरवाही से बुजुर्ग की मौत

udaipur accident on Gogunda-Pindwara highway man dies due to negligence of road contractorudaipur accident on Gogunda-Pindwara highway man dies due to negligence of road contractor

गोगुंदा/उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गयी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर सड़क मरम्मत का कार्य कर रहे रोड ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया और आए दिन हो रहे हादसों के प्रति रोष व्यक्त किया। udaipur : accident on Gogunda-Pindwara highway man dies due to negligence of road contractor

पुलिस ने बताया कि हादसे में खाखड़ी निवासी रूपलाल 70 पुत्र सवा तेली की मौत हुई है। ट्रेलर पिंडवाड़ा की ओर से आ रहा था। वहीं स्कूटी सवार रूपलाल अपनी होटल जा रहे थे, तभी हाईवे पर सड़क निर्माण कार्य के कारण उखड़े हुए रोड पर असंतुलित होकर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए। रूपलाल की मौके पर ही मौत हो गयी।

लगातार हो रहे हादसों से आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। महज दो दिन पहले भी इसी रोड पर ढोल गांव के केशुलाल जैन की भी ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। हाईवे निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार ने लंबे समय से सड़क को स्क्रैच कर उखाड़ रखा है। जगह-जगह गड्ढे और ऊंचे-नीचे कटाव होने के कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालक अक्सर असंतुलित हो जाते हैं और हादसों का शिकार हो रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार गोगुंदा प्रशासनिक अधिकारियों को बताया गया है, लेकिन ठेकेदार की अधिकारियों की मिलीभगत के कारण उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती। अब भी प्रशासन नहीं चेता तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर चालक हादसे के बाद ट्रेलर को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद मुकेश श्रीमाली ने हिम्मत दिखाते चालक का पीछा किया और उसे टोल प्लाजा पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version