Site iconSite icon AR Live News

जलने से पहले गल गए रावण के पुतले: राजस्थान के कई जिलों हुई भारी बारिश

heavy rain in rajasthan before dussehra ravana Effigies wet before burntheavy rain in rajasthan before dussehra ravana Effigies wet before burnt

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। बीती रात प्रदेश के कई जिलों में भारी और एक जगह अति भारी बारिश दर्ज की गई। राजस्थान में सर्वाधिक 117 मिलीमीटर बारिश कोटपुतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर में हुई। दशहरा से ठीक पहले प्रदेश के कई जिलों में हुई इस भारी बारिश के कारण रावण के पुतले भी भीग गए।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान के विभिन्न जिलों के 14 वर्षा मापक केंद्रों पर भारी बारिश दर्ज की गई। एक जगह अति भारी बारिश भी दर्ज की गई। आगामी 24 घंटों में भी प्रदेश में कई जगह तेज बारिश का अनुमान है। उदयपुर शहर में आज बुधवार सुबह कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इधर कैचमेंट से आवक बनी रहने से जलसंसाधन विभाग ने बुधवार को फतहसागर के चारों गेट फिर से खोल दिए। स्वरूपसागर पर भी हल्की चादर चल रही है। उदयपुर जिले के अलसीगढ़ क्षेत्र में 11 मिलीमीटर बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में अजमेर, बूंदी, दौसा, धोलपुर, जयपुर, करौली, सीकर और टौंक जिलों में बारिश का सर्वाधिक असर देखने को मिला। इन जिलों में कई जगह तेज बारिश से जलाशयों में फिर से पानी की आवक होने के साथ ही कई खेत लबालब हो गए।

मानसून विदा होने के बाद भी दशहरा से ठीक पहले प्रदेश में कई जगह तेज बारिश से रावण के पुतले भीग गए। जयपुर में सड़क किनारे दशानन परिवार के पुतले तैयार करने वाले परिवारों को काफी नुकसान हुआ है। लोग पुतले खरीदकर ले जाते उससे पहले ही मंगलवार को हुई तेज बारिश से पुतले भीग गए और कई खराब भी हो गए। कई जगह दशानन परिवार के पुतले खड़े किए जा चुके है, लेकिन मौसम को देखते हुए पुतला दहन कार्यक्रम से जुड़े लोग पुतलों को बारिश से बचाने की कवायद में लगे हुए है।

कुंडाल दौसा 70 मिलीमीटर,सेपउ धोलपुर 112, सरमथुरा 106, राजखेड़ा 67, नावा डीडवाना-कुचामन 72, शाहपुरा जयपुर 103, सांगानेर 102,चोमू 96, जोबनेर 78,जयपुर 73, किशनगढ़ रेनवाल 69, मंडरायल करौली 70, विराटनगर कोटपुतली-बहरोड़ 117, बोंली सवाईमाधोपुर 101 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार उदयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में अगले दो दिनों में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी कहीं कहीं बारिश हो सकती है। शर्मा के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 5 से 8 अक्टूबर के दौरान राजस्थान में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version