Site iconSite icon AR Live News

राहुल अग्रवाल को “अग्र रत्न सम्मान” से नवाजा गया

pacific medical university chairman Rahul Agarwal honours with Agara Ratna Award by agarwal samaj udaipurpacific medical university chairman Rahul Agarwal honours with Agara Ratna Award by agarwal samaj udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अग्रवाल समाज उदयपुर की ओर से पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन, समाजसेवी एवं बिजनेस टायकून राहुल अग्रवाल को अग्र रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज के उत्थान, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में दिए गए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। pacific medical university chairman Rahul Agarwal honours with “Agara Ratna Award” by agarwal samaj udaipur

सम्मान समारोह में राहुल अग्रवाल को जयन्ति महोत्सव समिति की ओर से वैष्णव समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल, लश्करी समाज अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, अग्रवाल समाज अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं ललित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर पीएमसीएच की चेयरपर्सन प्रीति अग्रवाल, डायरेक्टर अमन अग्रवाल और राजकुमार अग्रवाल सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राहुल अग्रवाल ने समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गरीब और जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई। साथ ही उनके नेतृत्व में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के माध्यम से अब तक लाखों लोगों को निःशुल्क और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला है।
इस अवसर पर वैष्णव समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि राहुल अग्रवाल न केवल समाज का गर्व हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version