राजपुरा दरीबा में बायोमास पेलेट यूनिट का शुभारंभ
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक की समाधान परियोजना के तहत राजपुरा दरीबा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा बायोमास पेलेट यूनिट का शुभारंभ किया गया। इसमें खासबात है कि बायोमास बनाने के लिए लैंटाना घास का उपयोग किया जाएगा। लैंटाना घास का निपटाना किसानों के लिए एक बड़ी समस्या होती है, ऐसे में हिंदुस्तान जिंक की इस पहल से न सिर्फ किसानों को राहत मिलेगी, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी हितकारी होगी। Biomass Processing Plant Inauguration in rajpura dariba Rajsamand under the samadhan project of hindustan zinc
बायोमास पेलेट यूनिट शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि वेदांता की हेड सीएसआर अनुपम निधि, कृषि विभाग उपनिदेशक आत्मा संतोष दुरिया, कृषि अधिकारी शिवांग नेहरा, हेड इंजीनियरिंग पॉवर कथिरेसन के, यूनिट हेड सीपीपी सुधीर परवाल अन्य अतिथिगण, किसान प्रतिनिधि और स्थानीय समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।
यूनिट की उत्पादन क्षमता 400 किलोग्राम प्रति घंटा
मुख्य अतिथि अनुपम निधि ने बताया कि यह बायोमास पेलेट यूनिट हिन्दुस्तान जिंक के वित्तीय सहयोग से स्थापित की गई, जिसका क्रियान्वयन बायफ आजीविका संस्था द्वारा किया जा रहा है। यूनिट की उत्पादन क्षमता 400 किलोग्राम प्रति घंटा है। यह यूनिट पूरी तरह सौर ऊर्जा पर संचालित है, जिससे न केवल उत्पादन लागत कम होती है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी हितकारी है। इसमें क्षेत्र में बड़ी मात्रा में पाई जाने वाली अवांछित खरपतवार लैंटाना घास का उपयोग किया जाएगा। इस तकनीक से एक ओर जहां किसानों को खेतों से निकलने वाले खरपतवार के निपटान की सुविधा होगी, वहीं दूसरी ओर इससे बायोमास के रूप में अतिरिक्त आय का स्रोत भी उपलब्ध होगा। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन शमन की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगी।
राजपुरा दरीबा एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी एफपीओ से 2100 से अधिक किसान शेयरधारक जुड़े हुए हैं। 2021 से अब तक एफपीओ ने 3 करोड़ से अधिक का कुल व्यापार किया है, जिसमें 12 लाख से अधिक का शुद्ध लाभ शामिल है। समाधान परियोजना से हर साल रेलमगरा ब्लॉक के 32 गांवों के 5000 से अधिक किसान लाभांवित हो रहे है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

